राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा पर साधा निशाना, पिछले कई दिनों से गोविन्द सिंह डोटासरा और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बीच चल रही है तीखी बयानबाजी, वही अब मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा पर किया जमकर प्रहार, दिलावर ने कहा- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं, वे अपनी छवि बचाने के लिए दूसरे नेताओं पर लगाते रहते हैं आरोप, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है, डोटासरा महामूर्ख और बेईमान हैं, समझदार व्यक्ति इस तरह की बयानबाजी नहीं करता, लेकिन डोटासरा लगातार राजनीतिक आरोप लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है, जिस प्रकार कोई चरित्रहीन किसी पतिव्रता महिला पर आरोप लगाए, डोटासरा का रवैया भी वैसा ही है, वही मंत्री दिलावर ने किरोड़ी लाल मीणा को बताया सोने जैसे खरे
'जैसे कोई वैश्या किसी पतिव्रता पर आरोप लगा रही हो' -डोटासरा पर मदन दिलावर का बड़ा हमला

डोटासरा को लेकर मदन दिलावर के तीखे बोल, कहा- किरोड़ी मीणा सोने जैसे खरे हैं









