Ashok Gehlot Big Statement: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कई मुद्दों को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा- पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन पर बेइज्जती नहीं हो, इसके लिए सीएम को पहले जाना चाहिए, गहलोत ने आगे कहा- राजनीति में झूठे आरोप नहीं लगाए जाते, किरोड़ी मीणा करते हैं अनर्गल बयानबाजी, सरकार में नहीं थे, तब कई खुलासे करने का किया दावा, लेकिन कुछ नहीं हुआ. अलग तरह का प्राणी हैं वो, अनावश्यक पर्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाए, इसके साथ ही अशोक गहलोत के मंत्री किरोड़ी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- वो खुद छापे डाल रहे हैं, लेकिन उनके साथ जाने वाले कर रहे हैं वसूली, उनको ऐसे बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, डीजी भले आदमी हैं, लेकिन वह सीएमओ के दबाव में करते हैं काम, उनके नीचे काम करने वाले अधिकारी भी इनकी बात नहीं मानते हैं, एसीबी का इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर कहता है कि मामला नहीं बनता, लेकिन सरकार का दबाव होता है कि गिरफ्तारी करो, महेश जोशी का भी मामला ऐसा ही है, जिस मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया, उसी में एसीबी ने कर लिया, जबकि इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने मना किया था, क्या यह सीएम को दिखता नहीं है? गहलोत ने आगे कहा- आरएसएस के दबाव के आगे सीएम चुप हो जाते हैं, राज आरएसएस कर रहा है, जनता सब देख रही है, सरकार बदल कर रहेगी, आरएसएस के दबाव होने के बाद में मुख्यमंत्री डाल देते हैं हथियार, राज आरएसएस कर रहा है ये तो मुखौटे हैं खाली, मुझे लगता है कि राजस्थान के अंदर आजकल जो ये लोग राज करते हैं ये मुखौटे बने हुए हैं
'मुख्यमंत्री सिर्फ मुखौटा हैं, असली राज RSS कर रहा है'- अशोक गहलोत का बड़ा हमला

गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, बोले- राजस्थान में सरकार नहीं, RSS चला रहा है राज








