कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस संगठन में जल्द होने वाला है बड़ा फेरबदल, कांग्रेस आलाकमान जल्द ही कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और एआईसीसी में करने वाला है बड़ा बदलाव, ये बदलाव किए जा रहे हैं आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए, पार्टी सूत्रों के अनुसार चार महासचिवों की हो सकती है छुट्टी, इसके अलावा तीन से 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदल सकता है पार्टी आलाकमान, इतना ही नहीं 6 से 7 राज्यों के हटाए जाएंगे प्रदेश प्रभारी भी, सूत्रों की माने तो करीब 26 राष्ट्रीय सचिवों की भी होगी छुट्टी, फिलहाल पार्टी में हैं 62 राष्ट्रीय सचिव, पॉलिटॉक्स न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडंकर को हटाए जाने की है संभावना, सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी आलाकमान पंजाब विधानसभा चुनाव में दे सकता है कोई बड़ी ज़िम्मेदारी, इतना ही नहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब में पीसीसी चीफ बनने की रेस में भी है शामिल, तो वहीं सचिन पायलट को भी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2028 को देखते हुए बना सकती है राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, ऐसे में अब जल्द कांग्रेस में देखने को मिल सकते है कई चौंकाने वाले फैसले
Sachin Pilot I Congress I Rahul Gandhi I Sukhjinder singh randhawa I Rajasthan Congress I Priyanka Gandhi I Congress Reshuffle 2026, Congress Organization Change, Sachin Pilot News, Rajasthan Congress President, Sukhjinder Singh Randhawa, Congress High Command, Congress Latest News, Congress PCC Chief, Rajasthan Politics, Congress General Secretary, Congress Incharge Change, Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, Political News Hindi, Breaking News.









