PoliTalks News
बायोग्राफी

अतुल गर्ग की जीवनी | Atul Garg Biography in Hindi

26 जून 2026
साझा करें:
अतुल गर्ग की जीवनी | Atul Garg Biography in Hindi

Atul Garg Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको अतुल गर्ग जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


अतुल गर्ग की जीवनी (Atul Garg Biography in Hindi)

Atul Garg Latest News - अतुल गर्ग पश्चिम उत्तर प्रदेश से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता हैं, जो वर्तमान में राज्य के गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र से 18वीं लोकसभा के सांसद हैं. साल 2024 के आम चुनाव में भाजपा ने अपने दो बार के निवर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वी. के. सिंह की जगह अतुल गर्ग पर भरोसा जताया था, जिस पर वे पार्टी के विश्वास पर पूरी तरह खरे उतरे और अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में सफल रहे. उन्होंने कांग्रेस (INDIA अलायन्स) की प्रत्याशी डॉली शर्मा को तीन लाख से भी अधिक के भारी मतों के अंतर पराजित कर यह ऐतिहासिक विजय हासिल की. इस लेख में हम आपको अतुल गर्ग के जीवन परिचय (Atul Garg Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अतुल गर्ग जन्म और परिवार (Atul Garg Birth & Family)

अतुल गर्ग (Atul Garg) का जन्म 26 अगस्त 1957 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री दिनेश चंद गर्ग (Shri Dinesh Chand Garg) और माता का नाम श्रीमती शैल बाला गर्ग (Smt Shail Bala Garg) हैं.

उनका विवाह 21 मई 1986 को सुधा गर्ग (Sudha Garg) से हुआ था. उनकी पत्नी गृहिणी हैं.

अतुल गर्ग हिन्दू है.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  केडी-14बी, कवि नगर, गाजियाबाद शहर, उत्तर प्रदेश 201002

Mob.  09811037560

वर्तमान पता: बंगला नंबर सी-1/31, पंडारा पार्क, नई दिल्ली 110003

दूरभाष: (011) 23382004,

अतुल गर्ग की शिक्षा (Atul Garg Education)

अतुल गर्ग 12वीं पास हैं. उन्होंने  वर्ष 1976 में एमएमएच डिग्री कॉलेज, गाजियाबाद, मेरठ विश्वविद्यालय से बी.कॉम प्रथम वर्ष पूरा किया.

अतुल गर्ग राजनीतिक करियर (Atul Garg Political Career)

अतुल गर्ग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), भाजपा के प्रभावशाली नेता हैं. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले भाजपा नेता अतुल गर्ग की राजनीतिक यात्रा लगभग डेढ़ दशक पहले भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर शुरू हुई थी. पेशे से व्यवसायी रहे गर्ग, गाजियाबाद नगर निगम के पहले मेयर स्वर्गीय श्री दिनेश चन्द्र गर्ग के बड़े पुत्र हैं. वर्ष 2012 में भाजपा ने उन्हें 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, पर वे हार गए. दूसरे स्थान पर रहने वाले गर्ग बसपा के सुरेश बंसल से लगभग बारह हजार वोटों के अंतराल से पराजित हो गए लेकिन राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव, जो 2017 में हुए थे, में उन्हें इसी सीट पर भारी मतों के अंतर से जीत हासिल हुई.

वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अतुल गर्ग को कुल 1,24,201 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी बसपा उम्मीदवार निवर्तमान विधायक सुरेश बंसल को मात्र 53,696 मत ही हासिल हो पाएं. इस तरह गर्ग को अपने पहले विधानसभा चुनाव में 70,505 मतों के बहुत भारी अंतर से जीत हासिल हुई. इसके बाद तो उनकी जीत में भारी अंतर का रिकॉर्ड बढ़ता ही गया. साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें तीसरी बार गाजियाबाद सीट से अपना उम्मीदवार बनाया और इस बार उनके जीत का अंतर पहले से भी अधिक रहा. साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गर्ग को कुल 1,50,205 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार विशाल वर्मा को मात्र 44,668 मत ही हासिल हो पाएं. 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने 1,05,537 मतों के बहुत भारी अंतर से जीत हासिल की. चुनाव में पड़े कुल मतों का 61 प्रतिशत से भी अधिक मत अकेले अतुल गर्ग को प्राप्त हुए.   

अतुल गर्ग के राजनीतिक कद को देखते हुए उन्हें योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया था. पहली बार जीत के बाद उन्हें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया, जिसपर वे 19 मार्च 2017 से लेकर 21 अगस्त 2019 तक आसीन रहे. फिर इसके बाद उनका मंत्रालय बदल दिया गया और उन्हें उर्वरक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण और खाद्य सुरक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया, जिस पद पर वे मार्च 2022 तक राज्य विधानसभा भंग होने तक आसीन रहे.

देश में 2024 के जब आम चुनाव की घोषणा हुई तब भाजपा ने गर्ग को गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया. हालांकि इस सीट से भाजपा के दो बार के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह इस सीट से प्रबल दावेदार थे, पर भाजपा ने वीके सिंह का टिकट काटकर गर्ग पर भरोसा व्यक्त किया और उन्होंने लोकसभा चुनाव में बहुत भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की. 2024 के आम चुनाव में गर्ग को कुल 8,54,170 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस--इंडी (कांग्रेस-INDIA अलायन्स) गठबंधन के उम्मीदवार डॉली शर्मा को 5,17,205 मत हासिल हुए. इस तरह अतुल गर्ग ने 18वीं लोकसभा चुनाव में 3,36,965 मतों के अंतर से जीत हासिल की. वर्तमान में, वे इसी सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं.

अतुल गर्ग की संपत्ति (Atul Garg Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अतुल गर्ग की कुल संपत्ति 26.97 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 10 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  अतुल गर्ग जीवनी (Atul Garg Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal