Arvind Kejriwal On Yogi Adityanath: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार, आज सीएम योगी ने केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर कसा तंज, सीएम योगी ने कहा- एक दिल्ली से सज्जन वहां आए हैं, अयोध्या, दिल्ली की जनता ने उन्हें 15 वर्ष अवसर दिया, लेकिन दिल्ली को उन्होंने बर्बादी,भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं दिया, मैं उनसे पूछना चाहूंगा, डबल इंजन की सरकार ने 9 वर्ष में अयोध्या को जो सवांरा है, देखें इस मॉडल को, फिर अपने कारनामों पर पश्चाताप करो, यह न्याय अयोध्या के साथ जो डबल इंजन की सरकार ने किया, अगर यही न्याय आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ करती तो दिल्ली भी चमकती, जैसे आज अयोध्या चमक रही है, वही अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद केजरीवाल ने सीएम योगी के बयान पर किया पलटवार, केजरीवाल ने कहा- महाराज जी, आप चंदा चोरों का क्यो साथ दे रहे हो? ये चंदा चोर आपको भी हटाने का षड्यंत्र कर रहे हैं, आपकी कुर्सी भी नहीं छोड़ेंगे, भगवान राम के घर हुई महा डकैती के राक्षसों को सरे आम फाँसी दिलवाने के मेरे संघर्ष में आप मेरा साथ दीजिए, इस महापाप में भागीदार मत बनिए
'ये चंदा चोर आपको भी हटाने का कर रहे षड्यंत्र, आपकी कुर्सी भी नहीं छोड़ेंगे'- केजरीवाल का CM योगी पर हमला










