Ashok Gehlot big Statement: राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, दिल्ली दौरे से जयपुर पहुंचे अशोक गहलोत, जयपुर में मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कई मुद्दों को लेकर दिया बड़ा बयान, दिल्ली में 10 जनपथ पर सोनिया गांधी के साथ ही हुई बैठक को लेकर गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि कल दिल्ली में 10 जनपथ पर जो आपकी मुलाकात हुई थी, क्या वह राजस्थान कांग्रेस के संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर थी? उस यात्रा के क्या मायने हैं? इस पर अशोक गहलोत ने कहा- 10 जनपथ की उस बैठक के भीतर मीडिया के साथियों को कोई बहुत बड़ा राजनीतिक गुणा-भाग या नया राजनीतिक परिदृश्य ढूंढने की आवश्यकता नहीं है, दरअसल, 'राजीव गांधी नेशनल रिलीफ एंड वेलफेयर सोसाइटी' का जो ट्रस्ट बना हुआ है, कल उसकी एक नियमित बैठक थी जिसमें सभी ट्रस्टियों को आमंत्रित किया गया था, यह पूरी तरह से एक गैर-राजनीतिक और संस्थागत बैठक थी, इसलिए इसे किसी राजनीतिक कयासबाजी से जोड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- बैठक के भीतर...











