तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ लेने के बाद विजय ने अपने पहले आदेश पर किए हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले आधिकारिक आदेश में (टीवीके) के प्रमुख विजय ने राज्य में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की, इसके साथ ही नशीली दवाओं के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का किया गठन, वही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक हेल्पलाइन के साथ विशेष बल के गठन का दिया है निर्देश, सीएम विजय ने कहा- उनका पूरा ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर रहेगा, CM विजय ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा- किसानों और मछुआरों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, सब कुछ अच्छा होगा, अपने बयान में सीएम विजय ने कहा- तमिलनाडु पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का है कर्ज, एडमिनिस्ट्रेशन में आने के बाद ही कोई सही मायने में हालात और हमारे सामने आने वाली चुनौतियों को समझ सकता है, लेकिन मैं ईमानदारी और पक्के इरादे के साथ तमिलनाडु को आगे ले जाना चाहता हूं, मैं इस राज्य की हर महिला को भरोसा दिलाता हूं कि उनकी सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होगी और महिलाओं को टारगेट करने वाले क्राइम के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा, ड्रग्स से परेशान लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा, हम उन्हें बचाने और उनके रिहैबिलिटेशन के लिए काम करेंगे और एक हेल्दी समाज बनाएंगे
सत्ता में आते ही CM विजय के ताबड़तोड़ फैसले: 200 यूनिट फ्री बिजली से लेकर महिला सुरक्षा तक बड़े ऐलान

सत्ता संभालते ही एक्शन में सीएम विजय: शपथ के बाद लिए ये बड़े और ऐतिहासिक फैसले









