बृज लाल की जीवनी (Brij Lal Biography in Hindi)
Brij Lal Latest News - बृज लाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद है. राजनीति में आने से पहले वे उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी थे. वे वर्ष 1977 में आईपीएस की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे और अपने लगभग चार दशक के लंबे करियर में उन्होंने एक सख्त और ईमानदार अफसर की पहचान बनाई. वे मायावती सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे. वर्ष 2018 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया. सेवानिवृत्ति के बाद से वे दलित राजनीति में सक्रिय हैं. इस लेख में हम आपको बृज लाल के जीवन परिचय (Brij Lal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
बृज लाल जन्म और परिवार (Brij Lal Birth & Family)
बृज लाल का जन्म 17 नवंबर 1954 को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय चुलहाई और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी हैं.
उनका विवाह श्रीमती सरोज प्रसाद से हुआ. उन्हें तीन संतान है. एक पुत्र और दो बेटियां.
बृज लाल धर्म से हिन्दू है और जाति से कोली समुदाय से हैं.
स्थायी पता : ए-684 सेक्टर-4, 5-बसंत खंड, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010 फोन- 0522-2390330, 9839016876
वर्तमान पता : सी-1/9, पंडारा पार्क, नई दिल्ली 110003 दूरभाष- 011- 23781025, 23781026, 9013181881
बृज लाल की शिक्षा (Brij Lal Education)
बृज लाल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश से बीएससी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित से की जबकि एमएससी गणित से किया.
बृज लाल का शुरूआती जीवन (Brij Lal Early Life)
राज्यसभा सांसद बृज लाल ने अपना शुरूआती करियर पुलिस विभाग में बनाया. वे 1977 बैच के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी हैं. उन्होंने यूपी पुलिस के विशेष महानिदेशक, कानून और व्यवस्था का प्रभार संभाला. उन्होंने एडीजी कानून और व्यवस्था सहित अपराध, आतंकवाद विरोधी दस्ता यानी एटीएस और विशेष कार्य बल अर्थात एसटीएफ जैसे कई पदों पर कार्य किया है. बृज लाल यूपी के डीजीपी भी रह चुके है. उन्होंने 30 सितंबर 2011 से लेकर 8 जनवरी 2012 तक उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्य किया. अपने चार दशक के पुलिस विभाग के करियर में उन्हें कई बड़े पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक सहित राष्ट्रपति का वीरतापूर्ण पुलिस पदक भी प्राप्त हो चुका है. बृज लाल पुलिस विभाग में अपने शानदार साहसिक कार्यो के संपादन के बाद वर्ष 2015 में सेवानिवृत हो गए.
उन्होंने अब कई पुस्तके भी लिखी है. उनके नाम है, सियासत का सबक (जोगेंद्र नाथ मंडल), इंडियन मुजाहिदीन (निशाने पार गुजरात), पुलिस की बारात, (पश्चिमी यूपी गैंगवार, फूलन देवी और चंबल गैंग्स) और डेढ़ बिस्वा ज़मीन (पूर्वी यूपी गैंगवार और लखनऊ के रंगबाज़).
बृज लाल राजनीतिक करियर (Brij Lal Political Career)
बृज लाल के राजनीतिक करियर की शुरुआत पुलिस विभाग से रिटायर होने के बाद से शुरू हुआ. जब राज्य में मयावावी की सरकार थी तब बृज लाल का उनके साथ अच्छा संबंध रहा. इसी कारण उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती का करीबी माना जाता था, बावजूद इसके उन्होंने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत बसपा से न शुरू करके भाजपा से शुरू किया. वर्ष 2015 में सेवानिवृत्ति के बाद बृज लाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी में शामिल होने के बाद 2020 को बृज लाल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए.
राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले वे उन आठ भाजपा सांसदों में शामिल थे, जो बिना चुनाव के निर्विरोध निर्वाचित हुए. उनके साथ जिन भाजपा सांसदों ने निर्विरोध चुनाव जीता, उनमें हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, अरुण सिंह, गीता शाक्य, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी शामिल हैं. राज्य सभा सांसद के तौर पर बृज लाल का कार्यकाल 25 नवंबर, 2020 से 24 नवंबर, 2026 तक है.
इस लेख में हमने आपको बृज लाल जीवनी (Brij Lal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












