Tikaram Jully big statement: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने NEET परीक्षा रद्द होने पर दी प्रतिक्रिया, पेपर लीक के चलते NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा को किया है रद्द, यह परीक्षा हुई थी 3 मई को, इस पुरे मामले की जाँच करेगी CBI वही इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना, जूली ने कहा- NEET परीक्षा का रद्द होना इस बात का साफ सबूत है कि पूरे प्रकरण में संगठित स्तर पर हुई गंभीर धांधली, NTA द्वारा परीक्षा रद्द कर जांच CBI को सौंपना यह बताता है कि मामला कितना गहरा और व्यापक है, यह लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खुला विश्वासघात हुआ है, भाजपा राज में 10 साल में 89 पेपर लीक, यही पेपर लीक की कड़वी सच्चाई है, हर बार बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, कार्रवाई के दावे होते हैं, लेकिन हकीकत में युवाओं की मेहनत, समय और भविष्य के साथ भाजपा सरकार लगातार खिलवाड़ कर रही है, टीकाराम जूली ने आगे कहा- सबसे चिंताजनक बात यह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने सच्चाई उजागर करने के बजाय उसे दबाने की कोशिश की और दो हफ्तों तक युवाओं के भविष्य को दांव पर लगाए रखा, यह सरकार की केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सुनियोजित गैर-जिम्मेदारी और संवेदनहीनता का प्रमाण है, पहले OMR शीट गड़बड़ी जैसे मामलों में भी सच्चाई दबाने की कोशिश की गई, जिससे साफ है कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता और न्याय नहीं, बल्कि अपनी छवि बचाने का खेल है
'भाजपा राज के 10 साल में, 89 पेपर लीक'- NEET रद्द होने पर टीकाराम जूली का मोदी और भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला

'लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर' – जूली बोले, राजस्थान सरकार ने 2 हफ्ते तक क्यों दबाई सच्चाई?










