राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, NEET (UG) परीक्षा 2026 के रद्द होने के बाद अशोक गहलोत ने NTA के फैसले का किया स्वागत, इसके साथ ही अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार ने परीक्षा लीक और गड़बड़ियों की जानकारी को दो सप्ताह तक दबाने की कोशिश की, जिससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ, अशोक गहलोत ने कहा- NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी, राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक इसे छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है, राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए OMR शीट घोटाले को छिपाया, ताकि सरकार की बदनामी न हो, कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई, इसी प्रकार, अब NEET (UG) परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया और एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई, अब सच्चाई सामने आ गई है और भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है
Ashok Gehlot on NEET 2026, NEET UG Exam Cancelled, BJP Govt Failure Paper Leak











