टोंक विधायक और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, सचिन पायलट ने NEET 2026 परीक्षा में पेपर लीक की खबरों को लेकर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस नेता पायलट ने इसे लाखों ईमानदार युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ बताते हुए कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की उम्मीदों पर इस तरह का 'अन्याय' सरकार की बड़ी विफलता है, सचिन पायलट ने कहा- NEET 2026 को लेकर सामने आ रही खबरें बेहद चिंताजनक हैं और लाखों छात्रों के साथ सीधा अन्याय है, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए समय, पैसा और उम्मीद दांव पर लगा देते हैं, ऐसे में “पेपर लीक” ईमानदार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करे तो यह सरकार की नाकामी और विफलता है, यह मामला NTA की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है, देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना जिस संस्था की जिम्मेदारी है, वही बार-बार सवालों के घेरे में आ रही है, यह मुद्दा लाखों युवाओं के भविष्य, उनके भरोसे और परीक्षाओं की व्यवस्था प्रणाली की विश्वसनीयता का सवाल है, मैं मांग करता हूँ कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करवाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो
लाखों युवाओं का टूटा भरोसा: सचिन पायलट ने NEET पेपर लीक मामले में माँगा सरकार से जवाब

Sachin Pilot I Ashok Gehlot I NEET I NEET Paper Leak I NEET Exam I Rajasthan










