NEET Paper Leak: नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने NEET परीक्षा रद्द और पेपर लीक पर दिया बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, सांसद बेनीवाल ने कहा- नीट जैसी परीक्षा का पेपर लीक हो जाना न केवल एक परीक्षा का प्रश्न है बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न है, नीट पेपर के लीक होने से मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों का भरोसा टूटा है, जिन बच्चों ने दिन-रात मेहनत की, उनके सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता, यह मामला सिर्फ एक परीक्षा रद्द होने तक सीमित नहीं है, सवाल यह है कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था आखिर क्यों विफल हुई ? हर बार मेहनतकश करने वाले छात्रों को ही कीमत क्यों चुकानी पड़ती है? आज इस परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का एक ही प्रश्न है कि विद्यार्थियों के मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक नुकसान की भरपाई कैसे होगी? प्रधानमंत्री इस प्रकरण की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी को जल्द से जल्द जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश जारी करें
'लाखों छात्रों का भरोसा टूटा, भरपाई कौन करेगा?'- NEET पेपर लीक पर बेनीवाल का बड़ा सवाल

NEET पेपर लीक पर सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान










