PoliTalks News
बायोग्राफी

अजेय कुमार की जीवनी | Ajaey Kumar Biography in Hindi

02 जून 2026
साझा करें:
अजेय कुमार की जीवनी | Ajaey Kumar Biography in Hindi

Ajaey Kumar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको अजेय कुमार जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


अजेय कुमार की जीवनी (Ajaey Kumar Biography in Hindi)

Ajaey Kumar Latest News - राजस्थान भाजपा को जून 2026 में दो वर्ष से अधिक अंतराल के बाद नया संगठन महामंत्री मिल गया हैं. जून 2026 में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अजेय कुमार को इस पद पर नियुक्त किया हैं. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई जब प्रदेश भाजपा आगामी चुनाव के चुनौतियों और संगठनात्कम विस्तार की दिशा में नयी रणनीति पर काम कर रही है. संगठन में लंबे अनुभव और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि के कारण अजेय कुमार को एक ऐसे कार्यकर्ता के तौर पर देखा जाता है, जिन्होंने लगभग तीन दशक तक जमीनी स्तर पर काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपनी विशेष पहचान बनाई हैं. राज्य में 2028 को विधानसभा के चुनाव होने हैं तो पार्टी अभी से ही संगठन को और अधिक मजबूती देने में लग गई हैं. इससे पहले अजेय कुमार उत्तराखंड में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री थे.  इस लेख में हम आपको अजेय कुमार के जीवन परिचय (Ajaey Kumar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अजेय कुमार जन्म और परिवार (Ajaey Kumar Birth & Family)

अजेय कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं. अपने युवा काल में ही वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में पूर्णकालिक प्रचारक के तौर पर जुड़ गए.

अजेय कुमार राजनीतिक करियर (Ajaey Kumar Political Career)

अजेय कुमार के सार्वजनिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1997 में संघ (आरएसएस) के पूर्णकालिक प्रचारक के तौर से हुई. शुरुआत में उन्होंने देश के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में एक प्रचारक के तौर पर काम किया. इसके बाद वे इस राज्य में लंबे समय तक अलग अलग जिम्मेदारी निभाते रहें. वे हरिद्वार और हल्द्वानी में नगर प्रचारक रहें, जबकि उधमसिंह नगर में जिला प्रचारक और अल्मोड़ा में विभाग प्रचारक के तौर पर नियुक्त किये गए. इन स्थानों पर अपनी सेवा देते हुए उन्होंने संघ को मजबूत करने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई. लंबे समय तक इस क्षेत्रो में रहने के कारण मैदानी राज्य के निवासी होने के बावजूद उन्हें पहाड़ी क्षेत्र में भी काम करने का बेहतर अनुभव प्राप्त हो गया. उन्हें पहाड़ी क्षेत्रो की समस्याएं और उसके अनुसार संगठन की रणनीति बनाने की कला में निपुणता हासिल हुई.

वर्ष 2009 में अजेय कुमार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नियुक्त किया गया. वे मुरादाबाद एवं बिजनौर विभाग के विभाग प्रचारक रहे. इस क्षेत्र में रहते हुए उन्होंने मेरठ प्रांत के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख के तौर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. कुमार ने राज्य के पश्चिमी जिले मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. भाजपा में संगठन का बड़ा महत्व हैं. संगठन में सक्रिय नेता भले ही आम लोगो से दूर रहते हैं, पर पार्टी के असली रणनीतिकार वही होते हैं. वे ही पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देते हैं. इसके साथ ही वे बूथ प्रबंधन जैसी बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को भी सँभालते हैं. कुमार को वर्ष 2018 में भाजपा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) का दायित्व दिया गया. वही वर्ष 2019 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने मई, 2026 तक अपने दायित्व को निभाया.

इसी के बाद जून 2026 में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके अब तक के संगठनात्मक कौशल और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें राजस्थान प्रदेश के संगठन महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है. हालांकि राजनीतिक कर्मभूमि के तौर पर राजस्थान उनके लिए भले ही नया हैं, पर उनके अनुभव व कार्यकुशलता को देखते हुए सहज अनुमान लगाया जा सकता हैं कि वे इस राज्य में भी अच्छा करेंगे. राज्य में 2028 को विधानसभा के चुनाव होने हैं. पार्टी अभी से आगामी चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने में लग गई हैं.

दरअसल राज्य में भाजपा के संगठन महामंत्री जैसे अहम् पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था. अजेय कुमार की नियुक्त से पहले अगस्त, 2017 में चंद्रशेखर भाजपा के संगठन महामंत्री बनाये गए थे, जिन्होंने  जनवरी 2024 तक इस पद पर रहते हुए अपनी सेवा दी. फिर इसी के बाद उन्हें राजस्थान से हटाकर तेलंगाना में भाजपा संगठन महामंत्री बना दिया गया. चंद्रशेखर के हटने के बाद से राज्य में यह पद रिक्त चला आ रहा था. अब अजेय कुमार के आने से पार्टी को संगठन की सकारात्मक दिशा बनाये रखने में बड़ा लाभ होगा. उनकी नियुक्ति को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया हैं और आशा व्यक्त की हैं कि इससे पार्टी संरचनाओं को और अधिक मजूबती मिलेगी.

इस लेख में हमने आपको  अजेय कुमार जीवनी (Ajaey Kumar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal