PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'जो बोली से नहीं माना, वो गोली से माना'- माफियाओं और पाकिस्तान पर गरजे CM योगी

02 जून 2026
साझा करें:
'जो बोली से नहीं माना, वो गोली से माना'- माफियाओं और पाकिस्तान पर गरजे CM योगी

Yogi Adityanath I Narendra Modi I Amit Shah I Samajwadi Party I Up Politics I Bjp Up I

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर तल्ख लहजे में दी अपराधियों और आतंकियों को सख्त चेतावनी, आज कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा- वोट दिखाता है अपनी ताकत, यह वोट ही है जिसकी बदौलत अयोध्या में बनता है राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होती है धारा 370, जो पाकिस्तान रोज भारत को उकसाने का करता है काम, उसकी छाती पर जो मिसाइल दागी जाती है, उसका निर्माण हम लोग करते हैं लखनऊ में और वही मिसाइल कंपा देती है पाकिस्तान को, पाकिस्तान चिल्ला उठता है बाप-बाप कहकर, क्योंकि ब्रह्मोस मिसाइल की काट नहीं है दुनिया के पास और इसका निर्माण हो रहा है लखनऊ में, सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा- वे क्या करती थीं, कट्टा और बम बनवाती थीं, जिनका इस्तेमाल किया जाता था निर्दोष लोगों और व्यापारियों को लूटने कि लिए, बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए, हमने इन स्थितियों को सुधारा और जो लोग समझाने से नहीं माने, वे कार्रवाई से जरूर मान गए, सीएम योगी ने आगे कहा- देश की रक्षा के लिए आज ब्रह्मोस मिसाइल बनाई जा रही है उत्तर प्रदेश में, जब भारत का बहादुर जवान इस मिसाइल को दागता है दुश्मनों पर, तो पाकिस्तान बचाओ-बचाओ की लगाने लगता है गुहार, जो बोली से नहीं माना, वो गोली से जरूर मान गया 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal