प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, जयपुर में भाजपा नेता की हुई हत्या, जयपुर के मनोहरपुर इलाके में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवतार असवाल उर्फ पप्पू की कर दी गई हत्या, सोमवार की रात वह कबाड़ गोदाम में मिले थे खून से लथपथ, परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनका गला रेतकर किया गया मर्डर, इस हत्याकांड के बाद पुरे क्षेत्र में फैली सनसनी, मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात हमलावर ने मनोहरपुर बस स्टैंड के पास स्थित उनके कबाड़ गोदाम में घुसकर इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, देर रात तक जब रामवतार नहीं लौटे घर तो परिजनों ने गोदाम देखा जाकर, जहाँ वे मिले खून से लथपथ हालत में, तुरंत उन्हें ले जाया गया निम्स (NIMS) हॉस्पिटल, डॉक्टरों ने उन्हें कर दिया मृत घोषित, वही इस नृशंस हत्याकांड से आक्रोशित परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार सुबह से ही मनोहरपुर थाने के सामने बैठे धरने पर और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा मुआवजे की मांग पर अड़े हैं, इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल किया गया तैनात, वहीं इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी रणवीर सिंह ने कहा- हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और शुरुआती जांच में मामला लग रहा है आपसी रंजिश का, जिसे सुलझाने और प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को शांत कराने में SHO सुरेंद्र सिंह सहित पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है
जयपुर में भाजपा नेता की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, कबाड़ गोदाम में मिला लहूलुहान शव, देखें पूरी खबर

जयपुर में भाजपा नेता की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, कबाड़ गोदाम में मिला लहूलुहान शव, थाने के बाहर भारी पुलिस बल के बीच ग्रामीणों का उग्र धरना!









