Vedanta ED Raid News: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने की ताबड़तोड़ रेड, सूत्रों के अनुसार ये छापेमारी 'विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम' (FEMA) से जुड़े एक मामले में की गई है, जिसके तहत ED ने तलाशी अभियान चलाया, यह तलाशी सोमवार से जारी है और इस छापेमारी के मामले में अभी और डिटेल्स का किया जा रहा है इंतजार, बता दें फेमा अधिनियम का मुख्य उद्देश्य भारत में विदेशी मुद्रा के लेन-देन पर निगरानी रखना होता है, केंद्रीय एजेंसी की यह बड़ी कार्रवाई वेदांता द्वारा अपने बड़े डीमर्जर प्लान (कंपनी को 5 स्वतंत्र संस्थाओं में बांटने की योजना) के लिए लेनदारों से मंजूरी मिलने के ठीक एक महीने बाद हुई, जिससे कॉरपोरेट जगत में मच गया है हड़कंप, फिलहाल अवैध विदेशी लेनदेन और निवेश से जुड़े इस मामले में ED का तलाशी अभियान लगातार है जारी और विस्तृत विवरण का किया जा रहा है इंतजार
The Enforcement Directorate (ED) conducts massive raids on Anil Agarwal's Vedanta Group over alleged FEMA violations, just a month after its demerger approval.









