Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज हैं दिल्ली दौरे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, प्रधानमंत्री आवास पर सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वही इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से से भी सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, इस दौरान संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर दोनों की बीच हुई चर्चा, इस बैठक के बाद एक बार फिर से प्रदेश की सियासत में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं ने पकड़ा जोर, पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बीजेपी कई राज्यों में कर सकती है संगठन में कई अहम बदलाव, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान में हो सकते हैं संगठनात्मक बदलाव, वहीं राजस्थान को लेकर पिछले काफी समय से चल रही है चर्चा कि भजनलाल मंत्रिमंडल में हो सकते हैं बड़े बदलाव, ऐसे में आज सीएम भजनलाल और पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की मुलाकात ने दिए संकेत, राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही भजनलाल मंत्रिमंडल में देखने को मिल सकते हैं कुछ बड़े बदलाव, अभी सरकार में सीएम सहित हैं कुल 24 मंत्री, माना जा रहा है कि जिन विभागों में नहीं हुए संतोषजनक कार्य, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से किया जा सकता है बाहर, इतना ही नहीं पिछले कई महीनों से भजनलाल सरकार के कई मंत्रियों की शिकायते पहुंची है पार्टी आलाकमान के पास, ऐसे में चर्चा है कि अब किस नेता को मिलेगी मंत्री की कुर्सी और किस नेता कि जाएगी कुर्सी? आने वाले कुछ दिनों में मिलेगा इसका जवाब
CM भजनलाल ने PM मोदी से की मुलाकात, जल्द सरकार में होगा बड़ा बदलाव! इन मंत्रियों की होगी छुट्टी!

Bhajanlal Sharma I Rajasthan I Breaking News











