Bhajanlal Sharma big statement: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, प्रधानमंत्री आवास पर सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, PM आवास पर करीब 1 घंटे 20 मिनट तक चली मुलाकात, इस दौरान प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर हुई चर्चा, सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी सीएम ने पीएम से की है चर्चा, वही पीएम मोदी से मुलाकत के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया, युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, राजस्थान के प्रति उनका विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरित करती है, प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है, उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है
CM भजनलाल ने PM मोदी से की मुलाकात, जल्द सरकार में होगा बड़ा बदलाव! इन मंत्रियों की होगी छुट्टी!









