पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार में आज हुआ मंत्रीमंडल विस्तार, इस मंत्रिमंडल विस्तार में आउसग्राम से विधायक कलिता माझी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ, आउसग्राम विधानसभा के गुसकरा नगरपालिका के वार्ड नंबर तीन स्थित माझपुकुर पाड़ की रहने वाली कलिता माझी का जीवन बीता है गरीबी में, एक बेहद गरीब परिवार में जन्मीं कलिता की शादी हुई मंगलकोट थाना क्षेत्र के एक गरीब परिवार में, कलिता के पति सुब्रत माझी पेशे से हैं प्लंबर और उनका इकलौता बेटा हाल ही में दे चुका है 12वीं की परीक्षा, कलिता शुरुआत में नहीं आना चाहती थी राजनीति में क्योंकि उन्हें डर था कि इससे परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा, हालांकि जनसेवा की भावना से कलिता ने 2014 में एक बूथ कार्यकर्ता के रूप में अपनी शुरू की अपनी राजनीतिक यात्रा, परिवार के समर्थन और विशेष रूप से सास और पति के सहयोग से वह राजनीति को दे पाईं समय, एक दशक से राजनीति में सक्रिय कलिता सुबह दो घरों में चौका-बर्तन का काम निपटाकर शाम को करती थी पार्टी के लिए प्रचार, पार्टी ने उनकी लगन को देखते हुए 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आउसग्राम सीट से उतारा था मैदान में, लेकिन तब उन्हें 11,815 वोटों से हार का करना पड़ा था सामना, इस हार के बाद भी कलिता लगातार पांच साल तक डटी रहीं जनता के बीच, इसी का नतीजा रहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में कलिता ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार श्यामाप्रसन्न लोहार को 12,535 मतों के भारी अंतर से दी करारी शिकस्त, चुनाव प्रचार के लिए कलिता ने अपने काम से एक महीने की ली थी छुट्टी और जिन घरों में कलिता करती थी काम, वो परिवार भी आज कलिता से हैं बेहद, अपनी अप्रत्याशित जीत और मंत्री पद की शपथ के बाद कलिता ने अपनी सफलता का श्रेय पार्टी नेतृत्व को देते हुए अपनी यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की समर्पित
दूसरों के घरों में चौका-बर्तन करने वाली कलिता मांझी सुवेंदु सरकार में बनी मंत्री, जानिए कैसा रहा जीवन

Suvendu Adhikari I Narendra Modi I Amit Shah I Suvendu Cabinet I Bengal Politics I Bjp Bengal I Kalita Manjhi I








