PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'जब नेता ही सुरक्षित नहीं तो ...'-भाजपा नेता रामवतार असवाल हत्याकांड पर हनुमान बेनीवाल का CM भजनलाल पर बड़ा हमला

02 जून 2026
साझा करें:
'जब नेता ही सुरक्षित नहीं तो ...'-भाजपा नेता रामवतार असवाल हत्याकांड पर हनुमान बेनीवाल का CM भजनलाल पर बड़ा हमला
  • मनोहरपुर मर्डर केस: RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सरकार को घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

  • Hanuman Beniwal Big statement: नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान,  जयपुर जिले के मनोहरपुर में भाजपा नेता रामवतार असवाल उर्फ पप्पू की गला रेतकर की गई हत्या, इस मामले को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना, इस हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार को किया आड़े हाथ, हनुमान बेनीवाल ने कहा- जयपुर जिले के मनोहरपुर में भाजपा नेता रामवतार असवाल उर्फ पप्पू की क्रूरतापूर्वक हत्या हो जाना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है,  इस हत्याकांड ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपराध नियंत्रण के दावे करते नहीं थकते, लेकिन ज़मीन पर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नज़र आ रहे हैं, सवाल यह है कि जब एक राजनीतिक कार्यकर्ता तक सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता खुद को कितना सुरक्षित महसूस करती होगी? दिवंगत रामवतार असवाल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे, राज्य सरकार से मांग है कि इस हत्याकांड में संलिप्त सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी करके उन्हें कठोरतम सजा दिलवाए 

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal