पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुडी बडी खबर, विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं में खींचतान का दौर जारी, बीते दिन विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को टीएमसी से निकाले जाने के बाद से पार्टी में बढी खींचतान, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अब बंट सकती है दो गुटों में, बीते दिनों पार्टी से निकाले गए प्रखर प्रवक्ता रहे रिजू दत्ता ने दावा किया कि 80 में से 50 से ज्यादा विधायक खुद को असली तृणमूल बताने की कर रहे हैं तैयारी, ये सभी विधायक विधानसभा स्पीकर के पास जाएंगे और तीन मुद्दे उठाएंगे, पहला- हम ही हैं असली तृणमूल कांग्रेस, दूसरा- विपक्ष के नेता ऋतब्रत होंगे, न कि शोभनदेव, तीसरा- हमारे पास हैं दो-तिहाई बहुमत, इसलिए चुनाव चिह्न होना चाहिए हमारा, बता दे बंगाल विधानसभा में टीएमसी के पास हैं 80 विधायक, नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की होगी जरूरत, इससे कम विधायक होने पर स्पीकर नए गुट को नहीं देंगे मान्यता, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन टीएमसी से निकाले गए विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता के MLA हॉस्टल में टीएमसी के कई विधायकों के साथ की बैठक, इस बैठक में कई विधायकों के शामिल होने की खबर आ रही सामने
टूटने वाली है TMC! निष्कासित विधायकों ने MLA हॉस्टल में की मीटिंग, अब क्या करेगी 'दीदी'?

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Suvendu Adhikari I Tranmul Congress I Tmc I Bengal Bjp I









