PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद हनुमान बेनीवाल ने मदन राठौड़ को भेजा कानूनी नोटिस, प्रतिष्ठा धूमिल करने का लगाया आरोप

02 जून 2026
साझा करें:
सांसद हनुमान बेनीवाल ने मदन राठौड़ को भेजा कानूनी नोटिस, प्रतिष्ठा धूमिल करने का लगाया आरोप

Hanuman Beniwal I Madan Rathore I Rajasthan I 

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजा कानूनी नोटिस, सांसद हनुमान बेनीवाल का आरोप है कि मदन राठौड़ द्वारा हाल ही में दिए गए कथित सार्वजनिक बयानों से उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुँचा है गहरा नुकसान, नोटिस में कहा गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयानों ने न केवल लोकतांत्रिक संवाद की मर्यादाओं को किया है तार-तार, बल्कि समाज में सामाजिक बहिष्कार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों को भी दिया है बढ़ावा,  सांसद हनुमेन बेनीवाल ने इन बयानों को पूरी तरह मानहानिकारक और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए इस मामले में सख्त कानूनी उत्तरदायित्व (लीगल एक्शन) निर्धारित करने की दी चेतावनी, इस कानूनी नोटिस के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल हुई तेज, अब सभी की नजरें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की प्रतिक्रिया तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं, जल्द मदन राठौड़ का इस पुरे मामले में आ सकता है बयान 

HJzzGLVa4AABUih
Legal_Notice_Madan_Rathore_page-0007
Legal_Notice_Madan_Rathore_page-0008
Legal_Notice_Madan_Rathore_page-0009
+17more images

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal