PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'अपराधी बेखौफ, आमजन भय में...' - भाजपा नेता की हत्या पर बोले टीकाराम जूली, मुख्यमंत्री से की ये मांग

02 जून 2026
साझा करें:
'अपराधी बेखौफ, आमजन भय में...' - भाजपा नेता की हत्या पर बोले टीकाराम जूली, मुख्यमंत्री से की ये मांग

राजस्थान में सियासी उबाल: भाजपा नेता 'पप्पू' की हत्या पर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला!

राजस्थान भाजपा से जुडी बड़ी खबर, जयपुर जिले के मनोहरपुर में भाजपा नेता रामवतार असवाल उर्फ पप्पू की गला रेतकर की गई हत्या, इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- मनोहरपुर, जयपुर में भाजपा नेता रामावतार असवाल (पप्पू) की निर्मम हत्या का समाचार अत्यंत दुःखद है, मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ, पुलिस थाने के समीप हुई यह जघन्य वारदात प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का सबूत है, अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और आमजन भय, असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं, मैं माननीय मुख्यमंत्री से मांग करता हूँ कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal