PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

आखिरी सांस तक भाजपा के खिलाफ लड़ती रहूंगी राजनीतिक लड़ाई- ममता बनर्जी

02 जून 2026
साझा करें:
आखिरी सांस तक भाजपा के खिलाफ लड़ती रहूंगी राजनीतिक लड़ाई- ममता बनर्जी

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Suvendu Adhikari I Narendra Modi I Amit Shah I Tmc I Bengal Bjp I

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी व बंगाल की सुवेंदु सरकार पर साधा निशाना, विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पहली बार बड़े सार्वजनिक मंच से ममता बनर्जी ने साधा जमकर निशाना, मतदान के बाद प्रदेश में हो रही हिंसा और टीएमसी नेताओं पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने धरना कार्यक्रम किया आयोजित, धरने में पार्टी के अपेक्षित जनप्रतिनिधियों की  नहीं दिखी मौजूदगी, धरनास्थल पर केवल पार्टी के कुछ ही विधायक और सांसद आए नजर, कोलकाता के वाई चैनल में आज बनर्जी ने धरना मंच से कहा- वो आखिरी सांस तक भाजपा के खिलाफ लड़ती रहेंगी राजनीतिक लड़ाई और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष रखेंगी जारी, ममता ने आरोप लगाते हुए कहा- चुनाव के बाद तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार बनाया जा रहा है निशाना, दिल्ली से तृणमूल को कमजोर करने और पार्टी में टूट कराने की रची जा रही है साजिश, पार्टी के विधायक, पार्षद और नेताओं को डराया-धमकाया जा रहा, लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर राजनीतिक समीकरण बदलने की हो रही है कोशिश, ममता ने दावा कर कहा- भाजपा के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध कभी नहीं रहे कटु और अतीत में उन्होंने कई मौकों पर भाजपा नेताओं की मदद भी की,  भाजपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों के साथ हैं उनके अच्छे संबंध, लेकिन अब भाजपा भटक गई है लोकतांत्रिक मूल्यों से, सुवेंदु सरकार पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा- भाजपा में अब पुराने कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि चल रही है अन्य दलों से आए नेताओं की, बंगाल में चल रही है बुलडोजर राजनीति और आम डराया जा रहा है लोगों को भी, ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर डराया जा रहा है तृणमूल के नेताओं को 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal