डीके शिवकुमार की जीवनी (D. K. Shivakuma Biography in Hindi)
D. K. Shivakuma Latest News - डीके शिवकुमार कर्णाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए नामिक किये जा चुके हैं. वे कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं तथा 3 जून 2026 के शपथग्रण के बाद से वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे. इसके अलावा, वे वर्ष 2020 से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष हैं. इससे पहले वे 2008 से 2010 तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके साथ ही वे वर्ष 2014 से 2019 तक कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह हैं. अस्सी के दशक से राजनीति में सक्रिय रहें शिवकुमार वर्ष 1989 से कर्णाटक विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड आठ बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं. इनमें चार बार उन्होंने सथानूर विधानसभा सीट और चार बार कनकपुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया हैं. इस लेख में हम आपको डीके शिवकुमार के जीवन परिचय (D. K. Shivakuma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
डीके शिवकुमार जन्म और परिवार (D. K. Shivakuma Birth & Family)
डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार (Doddalahalli Kempegowda Shivakumar) जो डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के तौर पर अधिक जाने हैं, का जन्म 15 मई 1962 को मैसूर के बेंगलुरु के पास कनकपुरा में हुआ था. उनके माता पिता का नाम केम्पेगौड़ा और गौर अम्मा हैं.
शिवकुमार का विवाह वर्ष 1993 में उषा से हुआ. उनका विवाह 20 जनवरी 1991 मीनाक्षी सिंह से हुआ. शिवकुमार के तीन संतान है. एक पुत्र और दो बेटियां. उनकी दो बेटियों के नाम ऐश्वर्या और आभरना हैं जबकि बेटे का नाम आकाश है. उनकी बड़ी बेटी की शादी कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य से हुई है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार शिवकुमार की पत्नी व्यवसायी और शिक्षाविद हैं.
उनका एक छोटा भाई डीके सुरेश हैं जो राजनीति में सक्रिय हैं. डीके सुरेश कांग्रेस के टिकट पर कर्नाटक के बैंगलोर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं.
शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से हैं.
डीके शिवकुमार पर 19 आपराधिक मामलें दर्ज हैं. (स्रोत: myneta.info - 2023)
डीके शिवकुमार की शिक्षा (D. K. Shivakuma Education)
डीके शिवकुमार ने वर्ष 2006 में कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, मैसूर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (M.A.) किया.
डीके शिवकुमार राजनीतिक करियर (D. K. Shivakuma Political Career)
डीके शिवकुमार का राजनीतिक जीवन अस्सी के दशक में एक छात्र नेता के तौर पर कांग्रेस के साथ शुरू हुआ. लेकिन धीरे-धीरे कुमार कांग्रेस पार्टी में ऊंचे पदों पर पहुंचते चल गए. इसी कड़ी में उन्होंने वर्ष 1989 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 27 वर्ष की आयु में मैसूर जिले के सथानूर विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव जीता. इसके बाद तो वे लगातार 1994, 1999 और 2004 में भी इसी सीट से जीत दर्ज करते रहें. हालांकि परिसीमन के बाद इस सीट का अस्तित्व बाद में ख़त्म हो गया और वर्तमान में भी मैसूर में यह विधानसभा सीट अस्तित्व में नहीं हैं. इस सीट की समाप्ति के बाद उन्होंने 2008, 2013, 2018 और 2023 में कांग्रेस के टिकट पर राज्य के कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और यहाँ से भी जीत हासिल करते रहें. शिवकुमार वर्तमान में भी इसी सीट से विधायक हैं.
डीके शिवकुमार पार्टी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी विश्वासपात्र भी हैं. शिवकुमार भारत के सबसे धनी राजनेताओं में से एक हैं. 20 मई 2023 को, कांग्रेस पार्टी की 2023 के चुनाव में जीत के बाद शिवकुमार कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री बनाये गए जबकि एक राजनैतिक घटनाक्रम के बाद उन्हें जून 2026 में मुख्यमंत्री पद मिला. कर्णाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर वे 3 जून 2026 को शपथ लेंगे.
डीके शिवकुमार की संपत्ति (D. K. Shivakuma Property)
2023 में विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार डीके शिवकुमार की कुल संपत्ति 1413.80 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 503 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको डीके शिवकुमार जीवनी (D. K. Shivakuma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













