PoliTalks News
बायोग्राफी

तेजवीर सिंह की जीवनी | Chaudhary Tejveer Singh Biography in Hindi

31 मई 2026
साझा करें:
तेजवीर सिंह की जीवनी | Chaudhary Tejveer Singh Biography in Hindi

Chaudhary Tejveer Singh Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको तेजवीर सिंह जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


तेजवीर सिंह की जीवनी (Chaudhary Tejveer Singh Biography in Hindi)

Chaudhary Tejveer Singh Latest News - चौधरी तेजवीर सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के एक कद्दावर नेता हैं. पेशे से किसान रहे, चौधरी जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं. नब्बे के दशक के शुरुआत में राजनीति में सक्रिय रूप से कदम रखने वाले श्री सिंह भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने मथुरा सहित पुरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान की. उन्होंने न केवल संघठन को सशक्त किया, बल्कि चुनावी मैदान में भी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत दिलाई. दरअसल, वे मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले पहले सांसद हैं. उनकी पहली जीत यहाँ से 1996 में हुई थी, जिसके बाद इसी सीट से 1998 और 1999 में लगातार उनकी जीत हुई थी. 11वीं, 12वीं और 13वीं लोकसभा के लिए लगातार तीन बार सांसद निर्वाचित होने बाद वे पार्टी संगठन के कार्यों में लग गए. पार्टी संगठन के प्रति उनकी इसी दीर्घकालीन निष्ठा और पश्चिमी यूपी के ग्रामीण व किसान मतदाताओं में गहरी पकड़ को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया. अप्रैल 2024 में तेजवीर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए. वर्तमान में, वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, जहाँ उनका यह कार्यकाल अप्रैल, 2030 तक रहेगा. इस लेख में हम आपको  तेजवीर सिंह के जीवन परिचय (Chaudhary Tejveer Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

तेजवीर सिंह जन्म और परिवार (Chaudhary Tejveer Singh Birth & Family)

तेजवीर सिंह (Tejveer Singh) का जन्म 2 दिसंबर 1959 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के शाहपुर जरान में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री देशराज सिंह और माता का नाम श्रीमती शांति देवी हैं.

उनका विवाह 11 जुलाई 1981श्रीमती ज्ञान कुमारी उर्फ ​​राजकुमारी (Shrimati Gyan Kumari alias Rajkumari) से हुआ. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी व्यवसाय और कृषि से जुडी है. उनके चार संतान है. तीन पुत्र और एक बेटी है.

तेजवीर सिंह हिन्दू है. 

तेजवीर सिंह पर कोई आपराधिक मामले नहीं है. (स्रोत: myneta.info- 2024)

स्थायी पता : मकान नंबर-1/2, आनंद धाम, आयकर कार्यालय के पास, एनएच2, थाना-कोतवाली, जिला-मथुरा 281004 दूरभाष -9412727827

वर्तमान पता : एबी 4, पंडारा रोड, नई दिल्ली - 110003 दूरभाष: 7830344415

तेजवीर सिंह की शिक्षा (Chaudhary Tejveer Singh Education)

तेजवीर सिंह ने वर्ष 1977 में उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज से बारहवीं (इंटरमीडिएट) किया.

तेजवीर सिंह राजनीतिक करियर (Chaudhary Tejveer Singh Political Career)

तेजवीर सिंह की राजनीतिक यात्रा नब्बे के दशक के आरंभ में शुरू हुई. पहली बार उन्होंने वर्ष 1996 में हुए 11वीं लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मथुरा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की. इसके बाद तो लगातार दो बार इसी सीट से भाजपा के सांसद के तौर पर जीतते रहे. इस तरह वे मथुरा से 1996, 1998 और 1999 में जीतकर एमपी बन चुके है. सांसद के तौर पर अगर उनके कार्यकाल की बात करें तो वे 1996 से 2004 तक मथुरा से सांसद रहें हैं.

 उत्तर प्रदेश का मथुरा लोकसभा क्षेत्र न केवल राजनीतिक रूप से विख्यात है बल्कि यह सनातन धर्म के लिए अति पवित्र स्थलों में से एक है. लेकिन राजनीतिक पहलू से बात करें तो तेजवीर सिंह जिन्हे प्रायः चौधरी तेजवीर सिंह के नाम से भी जाना है, ने इस क्षेत्र में भाजपा को मजबूती देने का काम किया. वे यहाँ से भाजपा के टिकट पर जीतने वाले पहले सांसद है. आजादी के बाद यानि 1952 में जब यह सीट अस्तित्व में आया, तब से लेकर तेजवीर सिंह के जीतने तक यानि 1996 तक में, यहां कांग्रेस और जनता पार्टी की पकड़ थी. इससे पहले यहाँ से निर्दलीय भी जीत चुके है. यहाँ पर हुए पहले के दो चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार की ही जीत हुई थी. बाद में, कांग्रेस, जनता पार्टी व फिर जनता दल ने यहाँ अपनी मजबूती बना ली. लेकिन चौधरी तेजवीर सिंह ने इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को जमीनी मजबूती दिलायी. इससे हुआ यह कि इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों पर भी भाजपा को मजबूत मिल गई. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वर्ष 2014 से लगातार तीन बार फिल्म जगत ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी जीतती आ रही है. वर्तमान में भी इस सीट से हेमा मालिनी ही सांसद है.

 भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व अद्वितीय काम के कारण उन्हें फरवरी 2024 में देश की उच्च सदन राज्य सभा के लिए उत्तर प्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया. राज्यसभा सांसद के तौर पर तेजवीर सिंह ने अप्रैल, 2024 में शपथ ली. वर्तमान में, वे उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद है. उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2024 से अप्रैल 2030 तक है. राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद से तेजवीर सिंह अब तक समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से रसायन एवं उर्वरक समिति, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति और विशेषाधिकार समिति शामिल है. इसके अलावे, वे फरवरी 2026 से भारत-सिंगापुर संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी है.

तेजवीर सिंह की संपत्ति (Chaudhary Tejveer Singh Property)

2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार तेजवीर सिंह की कुल संपत्ति 15 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नही हैं.

इस लेख में हमने आपको  तेजवीर सिंह जीवनी (Chaudhary Tejveer Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal