राजस्थान की राजनीति से जुडी बडी खबर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिए संकेत, आज राहुल गांधी पुष्कर में चल रहे संगठन सृजन अभियान में शिरकत करने के लिए पहुंचे किशनगढ एयरपोर्ट, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का किया स्वागत, स्वागत के दौरान राहुल गांधी ने की डोटासरा व जूली की जमकर तारीफ, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कर रहे है अच्छा काम, यह सभी राज्यों के लिए है एक बहुत अच्छा उदहारण, राहुल गांधी द्वारा की गई इस तारीफ से माना जा रहा है डोटासरा और जूली से कांग्रेस आलाकमान है बेहद खुश, ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव 2028 तक डोटासरा ही बने रहेंगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बता दें इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दे चुके हैं कुछ इसी तरह के संकेत, बीते दिनों जब जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन को लेकर चल रही थी बैठक, इस दौरान गहलोत ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के बीच डोटासरा को कहा था- डोटासरा जी 2028 के चुनाव तो होंगे आपके नेतृत्व में ही, तब तक मुख्यालय की एक मंजिल या जितना निर्माण हो जाता है ठीक है, चुनाव के बाद जब नया अध्यक्ष आएगा तब वह करा देगा आगे का निर्माण, हालांकि गहलोत के बयान पर डोटासरा ने त्वरित टिप्पणी देते हुए कहा था- लेकिन मैं तो पूरी बिल्डिंग का कराना चाहता हूं निर्माण, इसके बाद गहलोत ने फिर कहा- अरे वाह, यह तो है और अच्छा
विधानसभा चुनाव 2028 तक डोटासरा ही रहेंगे PCC चीफ! राहुल गांधी ने दिया बडा संकेत!

Govind Singh Dotasara I Rahul Gandhi I Ashok Gehlot I Sachin Pilot I Tikaram Jully I Congress I Pcc I










