कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व टोक विधायक सचिन पायलट ने राजस्थान की भजनलाल और केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, आज पुष्कर में पत्रकारों से बातचीत में कहा- ये सरकार पूरी तरह हो चुकी है फेल, पहली बार मैने देखा है बहुमत वाली सरकार ने जनता का खो दिया है इकबाल, पूरे राजस्थान में बिजली और पानी के लिए मची हुई है त्राही-त्राही, सरकार का प्रशासन पर नहीं है कंट्रोल, सरकार में आपस में है बहुत खिचाव, सरकार को चला कौन रहा है इसका नहीं चल रहा है पता, जवाबदेही नहीं है किसी की भी, पेपर हो रहे हैं लीक, अत्याचार और बलात्कार की हो रही है घटनाएं, गरीबों का हो रहा है शोषण, विकास के काम पडे हैं ठप्प, नरेगा को कर दिया है बंद, गांवों में जाकर देखिए विकास के काम पडे हैं ठप्प, क्योंकि आर्थिक मिस मैनेजमेंट रहा है सरकार का, सरकार ने सिर्फ किए है वादे और घोषनाएं, बजट पढ कर सुना दिया लेकिन धरातल पर वो नहीं हो रहा है कारगर, राजस्थान में हर व्यक्ति कर रहा है बदलाव का इंतजार, जिन उम्मीदों से बनी थी ये सरकार वो हो चुकी है धराशाही, भाजपा का लगातार गिर रहा है ग्राफ, वहीं केद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा- सीबीएससी में ऑनलाइन स्क्रीन को लोग कर पा रहे हैं हैक, लोग नहीं हैं संतुष्ठ, बच्चों के पेपर हो रहे हैं मिक्सअप, युवा जो इस देश का है भविष्य, उन युवाओं को न्याय के लिए भटकना पड रहा है दर दर लेकिन उन्हे नहीं मिल रहा न्याय, बार बार पेपर हो रहे हैं लीक, जो सरकारें नहीं करवा पा रही पेपर, वो क्या चलायेंगे देश को, जवाबदेही नहीं है किसी की भी, शिक्षा मंत्री कुछ कह नहीं रहे, सीबीआई जांच कर रही है बस कह देते हैं ये बात, बडे मगरमच्छ पकडने की जो कहते हैं बात वो किस बात का कर रहे हैं इंतजार, सरकार और पूरा सरकारी तंत्र है आपका फिर भी आप पकड नहीं पा रहे, तो किसी को चाह रहे हैं छुपाना या नहीं है पकडने की इच्छा शक्ति, जनता के बीच में भाजपा पूरी तरह हो चुकी है एक्सपोज
भाजपा का लगातार गिर रहा ग्राफ, जनता को है बदलाव का इंतजार- सचिन पायलट

Sachin Pilot I Bhajan Lal Sharma I Narendra Modi I Dharmendra Pradhan I Paper Leak I Bjp Rajasthan I Bjp I Congress









