PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

हस्ताक्षर विवाद: CM सुवेंदु के दावों के बाद TMC का बडा एक्शन, दो विधायकों को किया पार्टी से बाहर

01 जून 2026
साझा करें:
हस्ताक्षर विवाद: CM सुवेंदु के दावों के बाद TMC का बडा एक्शन, दो विधायकों को किया पार्टी से बाहर

Suvendu Adhikari I Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Hastakshar Vivad I Signature Scam I Tmc I Bjp Bengal I

पश्चिम बंगाल की राजनीति में गर्माया हस्ताक्षर विवाद, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज हस्ताक्षर विवाद पर की पत्रकारों से वार्ता कर किया बडा खुलासा, इस पत्रकार वार्ता के तुरंत बाद बंगाल की राजनीति में मच गया हडकंप और टीएमसी ने अपने दो विधायकों को पार्टी से कर दिया निष्कासित, मुख्यमंत्री ने खुलासा कर कहा- टीएमसी के दो नवनिर्वाचित विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने खुद विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को पत्र लिखकर की थी फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत, इन विधायकों का आरोप था कि विधानसभा में सोवनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता घोषित करने के समर्थन वाले आधिकारिक पार्टी पत्र पर किए गये थे उनके फर्जी हस्ताक्षर, इन विधायकों की शिकायत पर ही दर्ज की गई थी एफआईआर, जिसकी अब जांच कर रही है सीआईडी, सीएम सुवेंदु की पत्रकार वार्ता के 15 मिनट बाद तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने आनन-फानन में अपने दोनों विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित, टीएमसी ने इन विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और बैठक में शामिल न होने का आरोप लगाते हुए किया निष्कासित, बता दें इन दोनों विधायकों की पार्टी से निकाले जाने के बाद भी तकनीकी रूप से सदन में बनी रहेगी विधायक के रूप में सदस्यता, दोनों विधायक सदन में बैठेंगे दलविहीन सदस्य के रूप में और इन पर टीएमसी का व्हिप नहीं होगा लागू 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal