अमर पाल मौर्य की जीवनी (Amarpal Maurya Biography in Hindi)
Amarpal Maurya Latest News - अमर पाल मौर्य उत्तर प्रदेश भाजपा के एक बड़े नेता है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आने वाले मौर्य अपनी जमीनी राजनीति और सरलता के लिए जाने जाते हैं. पेशे से किसान रहे मौर्य का आरंभिक जीवन ग्रामीण परिवेश में बीता. युवावस्था में वे खेत से सब्जियां उगाकर स्वयं उन्हें बाजार में बेचा करते थे. भाजपा में आने बाद में, उन्होंने उमा भारती के सचिव के तौर पर काम किया. वर्ष 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने उन्चाहार सीट पर समाजवादी पार्टी को जबरदस्त टक्कर दिया. लंबे समय तक संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और राज्य में उनकी पकड़ को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने फरवरी, 2024 में उन्हें देश की उच्च सदन, राज्यसभा के लिए उत्तर प्रदेश से अपना उम्मीदवार बनाया, जहाँ वे जीतकर संसद पहुंचे. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल, 2030 तक है. इस लेख में हम आपको अमर पाल मौर्य के जीवन परिचय (Amarpal Maurya Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अमर पाल मौर्य जन्म और परिवार (Amarpal Maurya Birth & Family)
अमर पाल मौर्य (Amarpal Maurya) का जन्म 11 सितंबर 1980 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के राजापुर बिंधान गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री राम देव मौर्य (Shri Ram Dev Maurya) और माता का नाम श्रीमती रामकली मौर्य (Shrimati Ramkali Maurya) हैं.
उनका विवाह 21 फरवरी 2015 श्रीमती राम कुशवाहा (Shrimati Rama Kushwaha) से हुआ. उन्हें दो पुत्र है, बेटी नहीं है.
अमर पाल मौर्य हिन्दू है और जाति से कुशवाहा (OBC) है
अमर पाल मौर्य पर कोई आपराधिक मामले नहीं है. (स्रोत: myneta.info- 2024)
स्थायी पता : डी-1205/25, इंदिरा नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 226016 दूरभाष: 7839552611
ग्राम/पोस्ट- 276 राजापुर बिंधान, तहसील- कुंडा, जिला- प्रतापगढ़
वर्तमान पता : सी-701, स्वर्ण जयंती सदन, डॉ. बीडी मार्ग, नई दिल्ली-110001
अमर पाल मौर्य की शिक्षा (Amarpal Maurya Education)
अमर पाल मौर्य ने वर्ष 2003 में जैन विश्वभारती संस्थान (मानित विश्वविद्यालय), लाडनूं, राजस्थान से योग में (स्नातकोत्तर) एम ए किया.
अमर पाल मौर्य राजनीतिक करियर (Amarpal Maurya Political Career)
अमर पाल मौर्य की राजनीतिक यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के रूप में हुई. बताया जाता है, वे दो दशकों से भी अधिक समय से संघ से जुड़े रहे है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य रहते उन्होंने भाजपा के साथ जुड़ने के लिए तत्कालीन भाजपा की प्रभावशाली नेत्री उमा भारती के सानिध्य में काम किया. आरंभ में, मौर्य उमा भारती के निजी सहायक रहें.
मौर्य ने वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ सीट से लोकसभा उम्मीदवारी के लिए टिकट प्राप्त करने की कोशिश की पर किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. यह सीट वितरण में यह निर्वाचन क्षेत्र भाजपा के सहयोगी अपना दल को दे दिया गया और पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपना दल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने को कहा. हालांकि, मौर्य ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. बाद में, मौर्य ने वर्ष 2022 के उत्तर विधानसभा चुनाव में उन्चाहार सीट से लड़ा. उन्होंने 75,000 से अधिक वोट हासिल किए, पर हार गए. उन्हें सपा के मनोज कुमार पांडे ने लगभग छः हजार के वोटो के अंतराल से पराजित किया. यूपी की उन्चाहार विधानसभा सीट राज्य के रायबरेली जिले का एक शहर है. वर्ष 2012 से पहले इस सीट का कोई अस्तित्व नहीं था. परिसीमन आदेश 2008 के निर्देशानुसार इसकी स्थापना की गई थी.
फरवरी 2024 में, भारतीय जनता पार्टी ने अमर पाल मौर्य को संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए टिकट दिया, जिसमें वे निर्वाचित हुए. वर्तमान में, वे उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद है. उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2024 से अप्रैल 2030 तक है. राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद से अमर पाल मौर्य अब तक समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की सलाहकार समिति और विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति शामिल है. इसके अलावे वे फरवरी 2026 से भारत-पोलैंड संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी है.
अमर पाल मौर्य की संपत्ति (Amarpal Maurya Property)
2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अमर पाल मौर्य की कुल संपत्ति 4.20 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.20 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको अमर पाल मौर्य जीवनी (Amarpal Maurya Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.











