भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, 25KM नॉनस्टॉप यात्रा के बाद आज जयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे राहुल

img 20221216 093316
img 20221216 093316

राजस्थान में जारी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने 12वें दिन और दौसा जिले में शुक्रवार को तीसरे दिन नांगल राजावतान स्थित मीणा हाईकोर्ट से सुबह 6 बजे हुई, इसके बाद दौसा जिला मुख्यालय पहुंचेगी यात्रा, लेकिन शुक्रवार के कार्यक्रम में किया गया है बदलाव, ऐसे में यात्रा दोपहर 12 बजे तक ही पहुंच जाएगी अपने अंतिम पड़ाव स्थल तक, इसके लिए सभी यात्रियों को करीब 6 घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी करनी है तय, आज राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पूरे कर रही है अपने 100 दिन, ऐसे में जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे जयपुर के लिए होंगे रवाना, जहां वे शाम को 4 बजे अस्पताल रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस के नए ऑफिस में पत्रकारों को करेंगे संबोधित, प्रेसवार्ता के बाद रात को अल्बर्ट हॉल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी, शुक्रवार की रात जयपुर में ही नाइट स्टे कर अगले दिन शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव स्थल दौसा जिले के कांदोली पहुंचेंगे राहुल गांधी, हालांकि शनिवार को रहेगा यात्रा का विश्राम दिवस

Google search engine