PoliTalks News
बड़ी खबर

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: क्या सच में योगी सरकार द्वारा बनायी गई SIT फर्जी है?

25 जून 2026
साझा करें:
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: क्या सच में योगी सरकार द्वारा बनायी गई SIT फर्जी है?

विपक्ष ने कर दी सत्ताधारी सरकार की चहूंओर से घेराबंदी, SIT पर जड़े गए हैं कई तरह के आरोप, 'शेयर इन थेफ्ट' या 'सेंध इन ट्रस्ट' कहकर संबोधित किया

Ram Mandir Daan Chori: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित चोरी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. हैरानी की बात ये है कि दान में मिला ‘कागभुसुंडि’ नामक चांदी का कोआ भी कथित तौर पर चोरी हो चुका है, जिसे अनिता भारद्वाज नाम श्रद्धालु ने दिया था. हालांकि जांच के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक SIT टीम बनाई है, जिसने राम मंदिर में हुए गबन की जांच की प्राथमिक रिपोर्ट शासन को सौंप दी है लेकिन इस कथित चोरी मामले पर अब राजनीति शुरू हो गयी है और विपक्ष ने सत्ताधारी पक्ष की घेराबंदी शुरू कर दी है.

फर्जी है योगी की SIT - अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी SIT करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, 'श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच करने के लिए यूपी सरकार द्वारा बनाई गई SIT फर्जी है. यूपी सरकार बताए कि किस कानून की किस धारा में यह SIT बनाई गई है? कानूनन बिना FIR के SIT नहीं बनती.' उन्होंने आरोप लगाया कि यह SIT केवल मामले को रफा-दफा करने, ऊंचे लोगों को बचाने और आम लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए बनाई गई है.

SIT का मतलब 'सेंध इन ट्रस्ट' - अखिलेश यादव

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिना FIR 'एसआईटी जांच' पर सवाल उठाते हुए तीखा तंज कसा और इसे घोटाले को छिपाने की साजिश बताया है. इसके साथ ही अखिलेश ने आरोपियों को भागने से रोकने के लिए नेपाल बॉर्डर सील करने की मांग भी की है. उन्होंने कहा कि आजकल जो जांच कमेटियां बन रही हैं, उनके काम पर भरोसा करना मुश्किल है. उन्होंने एसआईटी को 'शेयर इन थेफ्ट' या 'सेंध इन ट्रस्ट' कहकर संबोधित किया.

एक पोस्ट में सपा प्रमुख ने नया आरोप लगाते हुए कहा, 'अब मंदिर में दान में दिए गए ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय खबर सामने आई है. भगवान के प्रति आस्था के नाम पर आए दान में इस तरह की हेराफेरी बेहद गंभीर और निंदनीय है.' अखिलेश यादव का यह बयान सीधे तौर पर राम मंदिर के खजाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है.

आस्था के पीठ में खंजर घोंपने के बराबर - पवन खेड़ा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पवन खेड़ा ने कहा- लोग अपना पेट काटकर, पैसा बचाकर तीर्थ जाते हैं और वहां दान पात्र में डालते हैं. लोगों की मेहनत की कमाई के पैसे लूटना, उनकी आस्था के पीठ में खंजर घोंपने के बराबर है.

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में एसआईटी की टीम कई लोगों से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में आप नेता संजय सिंह समेत कई नेताओं से सवाल जवाब किए जा रहे हैं. अब देखना ये है कि योगी सरकार इस घेराबंदी से अपने आपको किस तरह से दाग रहित साबित कर पाती है.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal