PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'जो खुद का क्षेत्र नहीं संभाल सकते, वो राजस्थान क्या संभालेंगे?'- सांसद बेनीवाल का सरकार पर बड़ा हमला

24 जून 2026
साझा करें:
'जो खुद का क्षेत्र नहीं संभाल सकते, वो राजस्थान क्या संभालेंगे?'- सांसद बेनीवाल का सरकार पर बड़ा हमला

अपराधियों के हौसले बुलंद, आम जनता असुरक्षित: RLP प्रमुख ने पूछा-'जिम्मेदारी तय क्यों नहीं हो रही?

Hanuman Beniwal Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में हुई दो हत्याओं को लेकर राजस्थान सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में दो हत्या की घटनाएँ होना गंभीर चिंता का विषय है, सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में संजू शर्मा नाम के एक युवक की हत्या महज इसलिए कर दी गई कि उसने कुछ शराबियों को खुद की किराने की दुकान के सामने शराब पीने से टोक दिया तो पत्थरों से सिर फोड़कर संजू की हत्या कर दी वहीं नारायण विहार थाना क्षेत्र के एक होटल में गुरु प्रसाद चौधरी नाम के एक कारोबारी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी और हत्या करने के बाद फेसबुक पर लाइव आकर घटना का जिक्र किया,इस तरह के मामले राजस्थान सरकार की कानून व्यवस्था को चैलेंज , सांसद बेनीवाल ने आगे कहा- आज मुख्यमंत्री खुद के निर्वाचन क्षेत्र की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे है तो राजस्थान उनसे क्या अपेक्षा रखेगा ? प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, मुख्यमंत्री जी,सवाल न केवल अपराध का है बल्कि उन पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली का भी है जिन पर कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है। अगर लगातार गंभीर घटनाएँ हो रही हैं, तो जिम्मेदारी तय क्यों नहीं हो रही ? सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर ऐसे पुलिस अफसरों को पोस्टिंग दे रखी है जो भारी भ्रष्टाचार में लिप्त है और मुख्यमंत्री को धरातल की कोई जानकारी तक नहीं है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal