PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'अगर भजनलाल शर्मा यह सपना पूरा कर दें, तो मैं खुद उनके घर माला पहनाने जाऊंगा'- गहलोत का बड़ा बयान

24 जून 2026
साझा करें:
'अगर भजनलाल शर्मा यह सपना पूरा कर दें, तो मैं खुद उनके घर माला पहनाने जाऊंगा'- गहलोत का बड़ा बयान

Ashok Gehlot I Bhajnalal Sharma I Rajasthan Congress I Ashok Gehlot News 

Ashok Gehlot Big Statament: राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यमुना जल समझौते को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों का किया स्वागत, आज मीडिया से बात करते हुए जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि कल यमुना जल समझौते को लेकर मुख्यमंत्री जी एक बार फिर दिल्ली गए थे और वहाँ कोई मीटिंग हुई है, इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? इस पर अशोक गहलोत ने कहा- यह अच्छी बात है, मैं तो इसका स्वागत करता हूँ, मैंने पहले भी कहा था और आज फिर दोहराता हूँ कि जिस दिन आप राजस्थान में यमुना का पानी ले आएँगे, मैं खुद मुख्यमंत्री निवास पर आकर आपको पहनाऊँगा माला,  मैंने नीमकाथाना में भी यही घोषणा की थी कि 'मुख्यमंत्री जी, अगर आप जनता का यह सपना पूरा कर दें, तो मैं खुद आपके घर आकर आपका अभिनंदन करूँगा,  मैं अपने इस वादे पर आज भी पूरी तरह हूँ कायम, लेकिन बात सिर्फ दिल्ली या चंडीगढ़ जाकर बार-बार बैठकें करने से नहीं बनेगी, हमारा सीधा सरोकार ज़मीन पर पानी आने से है, मीटिंगों से नहीं 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal