PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'किरोड़ी मेरे असली साढ़ू नहीं'- डोटासरा का बड़ा हमला, रख दी बड़ी शर्त, पढ़े पूरी खबर

24 जून 2026
साझा करें:
'किरोड़ी मेरे असली साढ़ू नहीं'- डोटासरा का बड़ा हमला, रख दी बड़ी शर्त, पढ़े पूरी खबर

किरोड़ी-डोटासरा विवाद में नया मोड़, PCC चीफ बोले- तभी मानूंगा असली साढ़ू

Govind Singh dotasara On Kirodi Lal Meena: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर दिया बड़ा बयान, जयपुर में आज पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को अपना असली साढ़ू मानने से किया इनकार, गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- मैंने तो थोड़े दिनों के लिए किरोड़ी लाल को बनाया था साढ़ू, अब मैं उन्हें असली साढ़ू तब मानूंगा जब वो कृषि विभाग के कथित खाद-बीज घोटाले की जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को लिखेंगे पत्र,  वरना तो क्या ही ईमानदार? दूसरों पर कीचड़ उछालो, खुद कीचड़ में सने हुए हो, ऐसे काम नहीं चलेगा, बता दें मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने 2 दिन पहले सीएम भजनलाल को लिखी है चिट्ठी,  इस पत्र में मंत्री ने किरोड़ी मीणा ने सीएम से गोविंद सिंह डोटासरा और उनके समधी रमेश चंद पूनिया पर FIR कराने की मांग की, मंत्री का आरोप है कि इन दोनों ने फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट बनवाकर अपने रिश्तेदारों और बच्चों को RAS अफसर बना दिया है 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal