PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मैं चाहता हूँ कि वे...'- CM बदलने की चर्चाओं के बीच गहलोत का भजनलाल को लेकर बड़ा बयान

24 जून 2026
साझा करें:
'मैं चाहता हूँ कि वे...'- CM बदलने की चर्चाओं के बीच गहलोत का भजनलाल को लेकर बड़ा बयान

Ashok Gehlot I Bhajanlal Sharma I Rajasthan I Rajasthan Politics I 

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान, सीएम भजनलाल को लेकर बोले अशोक गहलोत, पत्रकारों ने जब अशोक गहलोत से पूछा सवाल कि चर्चा है कि केंद्र की तर्ज पर राज्य में भी मंत्रिमंडल का विस्तार या बदलाव होने वाला है? इस पर अशोक गहलोत ने कहा-  यह हमारा काम नहीं है, यह पूरी तरह से मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन मैं व्यक्तिगत तौर पर यही चाहता हूँ कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ही अपने पद पर बने रहें, आजकल मीडिया में लगातार यह चलने लगा है कि 'ये हट रहे हैं, वो हट रहे हैं,  मैं चाहता हूँ कि वे बने रहें, वे एक भले आदमी हैं, व्यवहार कुशल हैं और सभी से बेहद सम्मान के साथ बात करते हैं, ऐसे शालीन व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री का पद शोभा देता है और वे विपक्ष के नाते हमें भी सूट करते हैं, बता दें पिछले कई दिनों से चर्चा है कि राजस्थान की सरकार में हो सकता है बड़ा बदलाव 


'मैं कहीं नहीं...'- सचिन पायलट के PCC चीफ बनने की चर्चाओं के बीच डोटासरा ने दिया बड़ा बयान

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal