Govind Singh Dotasara On Kirodi Lal Meena: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच लगातार जारी है तीखी बयानबाजी का दौर, अब पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर किया बड़ा हमला, डोटासरा ने कहा- मंत्री अपने खिलाफ षड्यंत्र की बात कहते हैं, उनको यह कहना चाहिए था कि किसानों के साथ लूट हुई, इनकी जांच ED से हो, डोटासरा ने आगे बड़ा खुलासा करते हुए कहा- मेरे पास प्रमाण है कि किरोड़ी लाल मीणा मेरे साथ हमारे CM अशोक गहलोत के पास गए थे, मुझे कहा, मुझे CM से अलग से बात करनी है, 15 मिनट बाद अशोक गहलोत निकले तो उन्होंने मुझसे कहा था कि इसको क्यों लाए, मैंने पूछा क्या हुआ? उन्होंने कहा ये पैरों में बैठ गया था, मेरे ऊपर से मुकदमे हटा लीजिए, डोटासरा ने आगे कहा- वो आदमी जो अशोक गहलोत के पैरों में पड़कर मुकदमे हटाने की बात कर रहा था, वो आदमी आज हम पर उंगली उठा रहा है, शर्म आनी चाहिए, किसी को इतना मत छेड़ो कि तुम्हारा बुढ़ापा खराब हो जाए
'किरोड़ी पड़ गए गहलोत के पैरों में और बोले...'- गोविंद सिंह डोटासरा का बहुत बड़ा खुलासा

डोटासरा का बड़ा खुलासा: 'किरोड़ी लाल मीणा मुकदमे हटाने के लिए गहलोत के पास गए थे'










