PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

CM मोहन यादव की जमीन खरीद पर बवाल, कांग्रेस बोली- जवाब नहीं तो शक और गहरा होगा

24 जून 2026
साझा करें:
CM मोहन यादव की जमीन खरीद पर बवाल, कांग्रेस बोली- जवाब नहीं तो शक और गहरा होगा

मोहन यादव पर कांग्रेस का हमला: मुख्यमंत्री बनने के बाद खरीदी गई 111 एकड़ जमीन का हिसाब दो

Ujjain land 'scam': मध्यप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप,  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जीतू पटवारी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने उज्जैन में सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी है, आज प्रेस वार्ता कर दोनों नेताओं सीएम मोहन यादव पर साधा निशाना, दोनों नेताओं ने इस पूरे मामले को सिर्फ राज्य का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व का विषय बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की, वही इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा- मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी, कांग्रेस ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से BJP, BJP अध्यक्ष, नरेंद्र मोदी, BJP की प्रदेश इकाई और मोहन यादव जी से सवाल पूछे थे, सवाल पूछे हुए 30 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया, अगर BJP इस बारे में जवाब नहीं दे रही तो मतलब दाल में कुछ काला है, BJP का पूरा तंत्र इस करप्शन से जुड़ा हुआ है, अयोध्या में चंदा चोरी और महाकाल में जमीन लूट- ये BJP का नया मॉडल है, जीतू पटवारी ने कहा- यह मामला केवल जमीन खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था भी जुड़ी हुई है,  इसके साथ ही कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा- मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव ने अपने परिवार के साथ मिलकर खरीदी 168 एकड़ जमीन,आरोप है कि इनमें से 111 एकड़ जमीन उस क्षेत्र में खरीदी गई, जहां भविष्य में होना है सिंहस्थ कुंभ का आयोजन,  जिस क्षेत्र को लेकर वर्ष 2035 के मास्टर प्लान पर काम होना है, वहां मुख्यमंत्री के परिवार ने जमीन खरीदी है

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal