Ashok Gehlot On Kirodi Lal Meena: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर दिया बड़ा बयान, अशोक गहलोत ने कहा- किरोड़ी लाल मीणा सरकार बनने से पूर्व एवं अब मंत्री रहते हुए भी हम सब पर लगातार आरोप लगाते घूम रहे हैं पर इनका एक भी आरोप किसी पर सिद्ध नहीं हुआ है, भाजपा सरकार आने के ढाई साल में इनके सब आरोप हवा में उड़ चुके हैं, अब इन पर खुद पर आरोप लग गए तो ये तिलमिला गए हैं और बयान दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री के दबाव में एसीबी उन्हें फंसा रही है, अब वे जनता के सामने पूरी तरह एक्सपोज हो गए हैं, खुद को घिरता देख इस सब से ध्यान भटकाने के लिए श्री किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पर अनर्गल और सरासर झूठे आरोप लगाना उनकी हताशा को साफ दर्शाता है, जनता सब देख रही है, इस झूठ की राजनीति का अंत निश्चित है
डोटासरा के बाद अब गहलोत का किरोड़ी लाल मीणा पर हमला, बोले- पूरी तरह एक्सपोज हो गए

किरोड़ी लाल मीणा पर अशोक गहलोत का बड़ा हमला, बोले- जनता के सामने पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं










