Sachin Pilot Big Statement: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का बयान, एमपी सीएम मोहन यादव के जमीन विवाद पर सचिन पायलट ने दी प्रतिक्रिया, रायपुर में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने उज्जैन में कथित ज़मीन घोटाले के मामले पर कहा- हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके कई रिश्तेदारों के नाम ज़मीन से जुड़े एक बड़े मामले में सामने आ रहे हैं, सवाल उठता है, जब नैतिकता, भ्रष्टाचार या सरकारी पद के गलत इस्तेमाल की बात आती है, तो BJP दोहरे मापदंड क्यों अपनाती है? एक बड़ा खुलासा हुआ है, और कल हमने अखबारों में जो पढ़ा, उससे पूरे देश में चर्चा हुई। BJP और प्रधानमंत्री अक्सर कहते थे, ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’,लेकिन, अब सत्ता में बैठे लोगों पर आरोप लगे हैं, अगर कोई सफाई दी जाए, तो हम उसे सुनने को तैयार हैं, मुझे इस दोहरे मापदंड की चिंता है, अपने लिए एक मापदंड और बाकी सबके लिए दूसरा, मेरा मानना है कि यह गलत है, और राज्य और देश के लोग इन आरोपों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं, देखें वीडियो
मोहन यादव के जमीन विवाद पर बोले सचिन पायलट, BJP के दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल, देखें पूरी खबर

'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' पर पायलट का तंज, मोहन यादव मामले में मांगा जवाब










