अयोध्या रामी रेड्डी की जीवनी | Alla Ayodhya Rami Reddy Biography in Hindi

Alla Ayodhya Rami Reddy Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको अयोध्या रामी रेड्डी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

अयोध्या रामी रेड्डी की जीवनी (Alla Ayodhya Rami Reddy Biography in Hindi)

Alla Ayodhya Rami Reddy Latest News –  अयोध्या रामी रेड्डी भारत की राजनीति और देश के कॉर्पोरेट जगत, दोनों में ही समान पहुंच रखने वाली हस्ती हैं. संसद से लेकर व्यवसाय जगत तक में उनकी पहुंच हैं. वर्तमान में, वे आंध्रप्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. रेड्डी देश के प्रमुख इन्फ्रस्टरक्चर समूह ‘रामजी ग्रुप’ के संस्थापक हैं. इसके साथ ही वे देश के उच्च सदन, राज्यसभा के दूसरे सबसे धनी सांसद भी हैं. उनकी कुल संपत्ति ढाई हजार करोड़ रुपए से भी अधिक हैं. इस लेख में हम आपको अयोध्या रामी रेड्डी जीवनी (Alla Ayodhya Rami Reddy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अयोध्या रामी रेड्डी जन्म और परिवार (Alla Ayodhya Rami Reddy Birth & Family)

अयोध्या रामी रेड्डी का जन्म 1 अगस्त 1963 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पेडाकाकानी हुआ था. उनके पिता का नाम दशरथ रामी रेड्डी और माता का नाम वीरा राघवम्मा है.

रामकृष्ण रेड्डी उनके भाई है, जो आंध्र प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. कल्लम सतीश रेड्डी और मोडुगुला वेणुगोपाला रेड्डी उनके जीजा है. मोडुगुला वेणुगोपाला रेड्डी आंध्र प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं तो वही उनके दूसरे जीजा कल्लम सतीश रेड्डी देश के बड़े व्यवसायी हैं और इस समय वे डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज के अध्यक्ष हैं. 

अयोध्या रामी रेड्डी की शादी 24 अप्रैल 1992 को श्रीमती दक्षायनी से हुई. उनके दो बेटे है,

उनका स्थायी पता- डी. नंबर 150, पाथुर, पेदाकाकानी गांव और मंडल, गुंटूर जिला, आंध्र प्रदेश – 522509

उनका वर्तमान पता- सी-403, स्वर्ण जयंती सदन,डॉ. बीडी मार्ग, नई दिल्ली- 110001

उनपर 10 आपराधिक मामलें दर्ज है.

अयोध्या रामी रेड्डी शिक्षा (Alla Ayodhya Rami Reddy Education)

अयोध्या रामी रेड्डी ने प्राथमिक शिक्षा गुंटूर जिले के पेडाकाकानी से की. उसके बाद, उन्होंने गुंटूर शहर के बापूजी हाई स्कूल में दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की. इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने गुंटूर जिले के नरसाराओपेट स्थित रेड्डी कॉलेज से की. फिर कर्नाटक के बेलगावी स्थित केएलएस गोगटे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उन्होंने बीटेक (सिविल) और हैदराबाद,  तेलंगाना के उस्मानिया विश्वविद्यालय से एमटेक (सिविल) किया.

अयोध्या रामी रेड्डी का शुरुआती जीवन (Alla Ayodhya Rami Reddy Early Life)

अयोध्या रामी रेड्डी पेशे से व्यवसायी व वरिष्ठ कॉर्पोरेट लीडर है. इंजीनियरिंग की पढाई के बाद उन्होंने व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखा और लगातार इस क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे. बाद में, वर्ष 1994 में उन्होंने ‘रामकी ग्रुप’ की स्थापना की. इस कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद में हैं. यह ग्रुप मुख्यतः रियल स्टेट के क्षेत्र में अग्रणी हैं, पर इसके अलावे कंपनी अन्य क्षेत्रों में भी काम कर रही हैं.

अयोध्या रामी रेड्डी राजनीतिक करियर (Alla Ayodhya Rami Reddy Political Career)

पेशे से व्यवसायी रहे अयोध्या रामी रेड्डी की राजनीतिक यात्रा एक दशक से पहले आरंभ हुई. वे फरवरी 2014 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और 2014 के आम चुनाव में नरसाराओपेट से संसद के लिए चुनाव प्रचार किया. उन्होंने चुनाव भी लड़ा और तेलुगु देशम पार्टी के रायपति सांबासिवा राव से हार गए. बाद में, मई 2020 में वे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा के सदस्य चुने गए. राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका यह कार्यकाल 21 जून, 2026 तक हैं.

अयोध्या रामी रेड्डी संपत्ति (Alla Ayodhya Rami Reddy Property)

2020 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अयोध्या रामी रेड्डी की कुल संपत्ति 2577.75 करोड़ रुपये हैं, जबकि उनपर 154.75 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको अयोध्या रामी रेड्डी जीवनी (Alla Ayodhya Rami Reddy Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.