पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, पंजाब की मान सरकार में तीसरी बार हुआ कैबिनेट में फेरबदल, कैबिनेट में पांच नए मंत्रियों को किया गया शामिल, मान कैबिनेट में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. प्रभजोत सिंह, तरुनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत को किया गया शामिल, नए मंत्रियों को आज शाम पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिलाई शपथ, प्रदेश की आप सरकार में ढ़ाई साल के भीतर तीसरी बार किया गया है कैबिनेट में बदलाव, इससे पहले बीते दिन चार मंत्रियों की कैबिनेट से कर दी गई थी छुट्टी, बलकार सिंह, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिंपा की कैबिनेट से की गई थी छुट्टी



























