PoliTalks News
बड़ी खबर

हाथ से छूटी झाडू: बीजेपी के बाद अब केजरीवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला

29 जनवरी 2025
साझा करें:
हाथ से छूटी झाडू: बीजेपी के बाद अब केजरीवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अब वार प्रतिवार का दौर पहले से कहीं तीखा हो चला है. चुनाव के अंतिम दौर में कांग्रेस भी प्रचार में आक्रामक होती जा रही है. इस बीच कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने पटपड़गंज से पार्टी प्रत्याशी अनिल चौधरी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब आए थे, उनके पास छोटी सी गाड़ी थी. आपने केजरीवाल के घर की तस्वीर भी देख ली, वे ‘शीशमहल’ में रहते हैं. इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डर और बहादुरी पर ज्ञान ना ही दें तो अच्छा है. … Read more

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अब वार प्रतिवार का दौर पहले से कहीं तीखा हो चला है. चुनाव के अंतिम दौर में कांग्रेस भी प्रचार में आक्रामक होती जा रही है. इस बीच कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने पटपड़गंज से पार्टी प्रत्याशी अनिल चौधरी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब आए थे, उनके पास छोटी सी गाड़ी थी. आपने केजरीवाल के घर की तस्वीर भी देख ली, वे ‘शीशमहल’ में रहते हैं. इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डर और बहादुरी पर ज्ञान ना ही दें तो अच्छा है. देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर.

यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया को लेकर केजरीवाल ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

पूर्व दिल्ली सीएम यहीं नहीं रूके. उन्होंने आगे लिखा कि आप और आपका परिवार नेशनल हेराल्ड जैसे ओपन एंड शट केस में अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ? रॉबर्ट वाड्रा को बीजेपी से क्लीन चिट कैसे मिल गई? मोदी तो शराब घोटाले जैसा फर्जी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं. डर और बहादुरी पर ज्ञान ना ही दें तो अच्छा है.

मोदी से कांप जाते हैं केजरीवाल

इससे पूर्व राहुल ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर धावा बोला. उन्होंने आप सुप्रीमो को कायर भी कहा. उन्होंने कहा कि बाकी पार्टी वाले मोदी से डरें या न डरें, पता नहीं. लेकिन केजरीवाल जरूर कांप जाते हैं. जब दिल्ली में हिंसा हुई तो केजरीवाल कहीं नहीं दिखे. उन्होंने कहा था साफ राजनीति करूंगा और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया. ​राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भी टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पटपंडगंज विधानसभा से पहले मनीष सिसोदिया कैंडिडेट थे जो शराब घोटोले के आर्किटेक्ट थे. वो पटपंडगंज से डरकर भाग गए, अच्छी बात है.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से क्यों मांगी माफी, बीजेपी को बताया कीचड़

दिल्ली चुनाव में यह राहुल गांधी की दूसरी रैली है. इससे पहले उन्होंने 13 जनवरी को सीलमपुर विधानसभा इलाके में रैली की थी. उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल एक जैसे हैं. दोनों अडाणी के बारे में एक भी शब्द नहीं बोलते हैं.

5 फरवरी को हैं चुनाव

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को सिंगल चरण में चुनाव होने जा रहे हैं. इसी दिन सभी उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा. 8 फरवरी को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि दिल्ली का सिरमौर कौन बनने जा रहा है.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal