Rahul Gandhi Big Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान, राहुल गांधी नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किया बड़ा दावा, राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, क्योंकि जिस व्यवस्था पर कभी उनकी पकड़ थी, वह अब हिल चुकी है और अंदर से टूट रही है, अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा- एक 'आर्थिक सुनामी' आने वाली है और जनता के दबाव के कारण व्यवस्था के भीतर भी विद्रोह की स्थिति पैदा हो रही है, जिस व्यवस्था को कभी मोदी नियंत्रित करते थे, वह अब बिखर रही है, वही व्यवस्था अब उन्हें प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के बारे में जानकारी दे रही है, राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए आगे कहा- मेरे आकलन में मोदीजी एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, एक बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है। इसके पीछे कारण यह है कि भारत की वह सुरक्षा व्यवस्था, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के झटकों से देश को बचाती थी, उसे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हटा दिया, भारत ऐसा आर्थिक संकट देखेगा, जैसा आपने अपने जीवन में कभी नहीं देखा होगा,यह होने वाला है और इसे कोई नहीं रोक सकता, दूसरी तरफ भारत की संस्थाओं के भीतर बगावत चल रही है, चुनाव आयोग पूरी तरह है नियंत्रित
Rahul Gandhi I Congress I













