नागौर संसदीय क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर आई सामने, आरएलपी (RLP) सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पुरजोर मांग पर भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना-कुचामन जिले की नावां तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मातासुखा में नवीन डाकघर (New Post Office) खोलने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की, वही इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद हनुमान बेनीवाल को एक आधिकारिक पत्र लिखकर किया सूचित, मंत्री न जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा 7 मई 2026 को भेजे गए प्रस्ताव को विभागीय मानदंडों के अनुसार उचित पाते हुए मंजूर कर लिया गया है और इस डाकघर को यथाशीघ्र खोल दिया जाएगा, वही सांसद हनुमान बेनीवाल के इस सफल प्रयास से अब क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बैंकिंग, डाक और सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा, जिससे पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है
सांसद बेनीवाल की बड़ी कामयाबी: नागौर के मातासुखा ग्राम में खुलेगा नया डाकघर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी मंजूरी!

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की बड़ी कामयाबी, मातासुखा ग्राम में खुलेगा नया डाकघर!









