उत्तरप्रदेश की राजनीति से जुडी बडी खबर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बडा फेरबदल, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक समीकरणों को साधने के लिए मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में किया फेरबदल, हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का दिया संदेश, वहीं कई वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार क्षेत्र बदलकर क्षेत्रीय संतुलन और चुनावी रणनीति को धार देने की की गई कोशिश, जानिए किस मंत्री को मिला कौन से जिले का प्रभार, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को वाराणसी व लखनऊ, सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या व बस्ती, स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज व गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य को इटावा व हाथरस, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ व फिरोजाबाद, जयवीर सिंह को झांसी व फर्रूखाबाद, धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद व रामपुर, नन्द गोपाल गुप्ता को मीरजापुर व चित्रकूट, अनिल राजभर को आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर, राकेश सचान को रायबरेली व कन्नौज, अरविन्द कुमार शर्मा को जौनपुर व भदोही, योगेन्द्र उपाध्याय को कानपुर, आशीष पटेल को गोंडा, संजय निषाद को कानपुर देहात, ओम प्रकाश राजभर को अंबेडकरनगर, दारा सिंह चौहान को कुशीनगर व श्रावस्ती, सुनील कुमार शर्मा को सहारनपुर, अनिल कुमार को मुरादाबाद, भूपेन्द्र चौधरी को आगरा व कासगंज, मनोज कुमार पांडेय को सीतापुर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी, कपिल देव अग्रवाल को बिजनौर, रवीन्द्र जायसवाल को गाजीपुर, संदीप सिंह को मथुरा, गुलाब देवी को अमरोहा, गिरीश चन्द्र यादव को सुलतानपुर, धर्मवीर प्रजापति को मैनपुरी, असीम अरुण को हरदोई व मेरठ, जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर को संभल व बरेली, दयाशंकर सिंह को देवरिया व मऊ, नरेन्द्र कुमार कश्यप को शाहजहांपुर, दिनेश प्रताप सिंह को बांदा व बहराइच, अरुण कुमार सक्सेना को बदायूं, दयाशंकर मिश्र को बलिया व महराजगंज, अजीत पाल को फतेहपुर, सोमेन्द्र तोमर को मुजफ्फरनगर, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को प्रतापगढ़, दिनेश खटीक को शामली, संजीव गोंड को चंदौली, बलदेव सिंह ओलख को पीलीभीत, जसवन्त सिंह सैनी को बागपत, रामकेश निषाद को हमीरपुर, मनोहर लाल मन्नू कोरी को महोबा, संजय सिंह गंगवार को जालौन, बृजेश सिंह को गौतमबुद्धनगर, केपी मलिक को हापुड़, सुरेश राही को बाराबंकी, प्रतिभा शुक्ला को अमेठी, राकेश राठौर गुरु को औरैया, रजनी तिवारी को उन्नाव, सतीश चन्द्र शर्मा को बलरामपुर, दानिश आजाद अंसारी को ललितपुर, विजय लक्ष्मी गौतम को संतकबीरनगर, कृष्णा पासवान को कौशांबी, कैलाश राजपूत को एटा, हंसराज विश्वकर्मा को बुलंदशहर, सुरेन्द्र दिलेर को सोनभद्र जिले का बनाया गया प्रभारी
UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा फैसला, इन मंत्रियों को दी ये बड़ी जिम्मेदारी!

Yogi Adityanath I Cm Yogi I Up Politics I Yogi Sarkar I Up Bjp I








