PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी के बाद ​अब देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव करेंगे युवाओं से संवाद

27 जून 2026
साझा करें:
राहुल गांधी के बाद ​अब देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव करेंगे युवाओं से संवाद

Akhilesh Yadav I Rahul Gandhi I Indian Politics I Up Politics I Samajwadi Party I Political News I Paper Leak I Politalks News I Breaking News I

देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव करेंगे आंदोलन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 29 जून को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में करेंगे छात्रों से संवाद, इस दौरान शिक्षा व्यवस्था पर विजन इंडिया मुहिम के तहत करेंगे संवाद, अखिलेश यादव ने एक्स पर कार्यक्रम का पोस्टर जारी कर बताया- आज के समय में हर कदम पर युवाओं को सामना करना पड़ रहा है मुश्किलों का, पेपर लीक होने, परीक्षाएं रद्द होने, नौकरियों के खाली पद न भरे जाने के साथ मूल्यांकन नीतियों में हेरफेर ने नौजवानों को धकेल दिया है अंधकार में, इस वजह से  बेतहाशा बढ़ गई है बेरोजगारी, जिसे रोकने के लिए अब दिखावटी सुधारों से नहीं चलेगा काम बल्कि पूरे सिस्टम में लाना होगा एक बड़ा बदलाव, इस मुहिम को सपा ने इनोवेशन, कोलैबोरेशन के साथ प्रोग्रेस से जोड़ते हुए बांटा है तीन खास हिस्सों में, इस मिशन का मकसद है समाज के हर वर्ग को मानसिक रूप से मजबूत बनाना, अखिलेश यादव ने कहा- वे एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए हैं वचनबद्ध, जहां सबको मिले बराबरी का हक, न्याय, स्वतंत्रता, समानता के साथ भाईचारे जैसे मूल्यों को सुरक्षित रखना इस आंदोलन की होगी प्राथमिकता, अखिलेश यादव ने देश की विविध ताकतों को इस सकारात्मक मुहिम का हिस्सा बनने के लिए दिया खुला निमंत्रण 

HLynXihbkAAVaOm

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal