राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में हुए उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड को होने जा रहे चार साल पूरे, इस हत्याकांड को लेकर गहलोत ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- उदयपुर के कन्हैयालाल की नृशंस हत्या को होने जा रहे हैं 4 वर्ष, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार में न्याय की उम्मीद आज भी है अधूरी, यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश होती है प्रतीत, क्योंकि अपराधी थे भाजपा के कार्यकर्ता, जांच है NIA के पास, सुनवाई चल रही है NIA की विशेष अदालत में और केंद्र-राज्य दोनों जगह हैं भाजपा सरकारें, फिर भी 180 में से मात्र 21 लोगों की हो पाई है गवाही, चुनाव जीतने के लिए 5 लाख बनाम 50 लाख का झूठ फैलाने वाली भाजपा की मंशा कभी न्याय दिलाने की थी ही नहीं, राजनीतिक रोटियां सेकने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान आकर नाम तक नहीं लेते कन्हैयालाल का, सजा की तो छोड़िए बात, प्रदेशवासी भाजपा के इस असली चरित्र को पहचानें, जिसने केवल आपकी भावनाओं के साथ किया है खिलवाड़
राजनीतिक रोटियां सेकने के बाद कन्हैयालाल का नाम तक नहीं लेते PM मोदी और शाह- अशोक गहलोत

Ashok Gehlot I Narendra Modi I Amit Shah I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Politics I Indian Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I








