PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मैं किसान हूं, मैंने...'- 99 लाख की सब्सिडी विवाद पर आखिरकार बोले भागीरथ चौधरी, पढ़े पूरी खबर

27 जून 2026
साझा करें:
'मैं किसान हूं, मैंने...'- 99 लाख की सब्सिडी विवाद पर आखिरकार बोले भागीरथ चौधरी, पढ़े पूरी खबर

  1. 99 लाख की सब्सिडी पर उठे सवालों का भागीरथ चौधरी ने दिया जवाब, बोले- सब कुछ खुलेआम किया

Bhagirath Choudhary big Statement: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का बयान, अपने ही मंत्रालय की योजना के तहत खीरे की खेती के लिए करीब 99 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर भागीरथ चौधरी ने दी पहली बार प्रतिक्रिया, अजमेर में मीडिया से बात करते हुए कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- मैं एक किसान हूं और बचपन से खेती कर रहा हूं...मैंने कुछ नहीं छिपाया,  हजारों किसान पॉलीहाउस लगाते हैं और सब्सिडी का फायदा उठाते हैं, तो मैंने भी उसी के तहत लिया था सब्सिडी, मैंने 2018 में अप्लाई किया था, मैंने वहां एक बोर्ड लगाया है और अपने लिए गए सभी लोन और सब्सिडी के बारे में बताया है, मैं वहां किसानों को नई तकनीक और नेचुरल फार्मिंग की ट्रेनिंग भी देता हूं...तो, मैंने कुछ छिपा के थोड़ी काम किया? वही विपक्ष के आरोपों पर भागीरथ चौधरी ने कहा-  विपक्ष के पास मेरे खिलाफ नहीं है कोई मुद्दा, मेरे राजनीतिक जीवन में आज तक कोई ₹1 का भी आरोप नहीं लगा सका, मैंने अपने खेत पर बाकायदा एक बड़ा बोर्ड लगा रखा है, जिसमें लोन और सब्सिडी की पूरी जानकारी लिखी है, अगर मेरे मन में कोई खोट होती या कुछ गलत होता, तो मैं वहां बोर्ड क्यों लगाता? मंत्री ने कहा- वह अन्य किसानों को भी अपने खेत पर बुलाते हैं ताकि वे आधुनिक और उन्नत तकनीक से खेती करना सीखें, इस पॉलीहाउस में फिलहाल खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च और धनिया जैसी फसलें उगाई जा रही हैं,  बिना सब्सिडी के पॉलीहाउस लगाना किसी भी आम किसान के लिए घाटे का सौदा है, इसलिए सरकार यह सहायता देती है ताकि किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकें

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal