PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

TMC के 60 विधायक बागी! ऋतब्रत बने नए बॉस, उधर अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED!

03 जून 2026
साझा करें:
TMC के 60 विधायक बागी! ऋतब्रत बने नए बॉस, उधर अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED!
  • TMC में महा-विस्फोट: 60 विधायकों के साथ ऋतब्रत बने नेता, दूसरी तरफ अभिषेक बनर्जी के ठिकानों पर ED का छापा!

  • पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बडी खबर, विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब टीएमसी में बडी फूट, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का लगा बडा झटका, सोमवार को पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया उनके साथ है पार्टी के 60 विधायक, इन सभी ने आज बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मिलकर ऋतब्रत को विधायक दल का नेता घोषित करने के लिए सौंपा  समर्थन पत्र, इसके बाद स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को दी विधायक दल के नेता की मान्यता, टीएमसी विधायक जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को बनाया गया उपनेता, वहीं अखरुज्जमान को बनाया गया है चीफ व्हिप, हालांकि बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अब भी बताया है पार्टी अध्यक्ष, लेकिन अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से किया है साफ इनकार, बता दें बीते दिनों अभिषेक बनर्जी के लेटर हेड पर विधायकों के हस्ताक्षर सहित स्पीकर को भेजे गए पत्र में शोभनदेव को नेता विपक्ष बनाने का पार्टी ने भेजा था प्रस्ताव, इस पर विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर होने की शिकायत की थी, शिकायत के बाद ममता ने दोनों विधायकों को पार्टी से कर दिया था निष्कासित, इसके बाद से ही शुरू हुआ था विधायकों की बगावत का दौर, वही सूत्रों के अनुसार दूसरी तरफ बंगाल में अभिषेक बनर्जी के कई ठिकानों पर ED ने की छापेमारी, इस पुरे मामले में अब जल्द ही ममता बनर्जी का भी बयान आ सकता है सामने 

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal